अभी से गंभीर की कोचिंग का आंकलन न करें : अजय जडेजा
नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने कहा है कि गंभीर को कोच बने अभी कुछ ही समय हुआ है। ऐसे में अभी से ही उनकी कोचिंग का आंकलन करना ठीक नहीं होगा। भारतीय टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली 0-3 की हार के बाद से गंभीर आलोचना का सामना कर रहे हैं। जडेजा ने गंभीर का बचाव करते हुए कहा कि इतने कम समय में किसी के प्रदर्शन का आंकलन करना सही नहीं है। गंभीर ने अपने कार्यकाल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत के साथ की थी पर इसके बाद टीम को उस दौरे पर एकदिवसीय सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय टीम ने इसके बाद टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से पर हराया पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 ये मिली करारी हार के बाद से ही गंभीर पर सवाल उठने लगे। जडेजा ने कहा कि किसी के प्रदर्शन का आंकलन पर्याप्त समय में ही करें। हमें इस समय उनका मूल्यांकन करने की जगह खेल का आनंद उठाना चाहिए। पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की बड़ी जीत से टीम का उत्साह बढ़ा है। जडेजा ने कहा कि हर किसी के साथ उतार-चढ़ाव आते हैं, कभी आप जीतते हैं और कभी आप हारते हैं। इसलिए मैं उस दिशा में नहीं जाऊंगा और छह महीने में उनका गंभीर के कामकाज की समीक्षा नहीं करुंगा।

23 फरवरी से लगेगा होलाष्टक, 9 दिन तक बंद रहेंगे शादी-विवाह
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार