सीआरपीएफ ने नक्सलवाद से निपटने में सराहनीय काम किया - अमित शाह
नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सीआरपीएफ ने नक्सलवाद से निपटने और पूर्वोत्तर राज्यों तथा जम्मू-कश्मीर में शांति एवं स्थिरता बहाल करने में सराहनीय काम किया है। गृह मंत्री ने यह बात सीआरपीएफ मुख्यालय के दौरे के दौरान कही, जहां उन्होंने महानिदेशक अनीश दयाल सिंह सहित बल के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शाह ने कहा कि देश में आंतरिक सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। शाह ने इस दौरान दुनिया के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल के संचालन और प्रशासनिक दक्षता की समग्र समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ ने नक्सलवाद से निपटने और पूर्वोत्तर राज्यों तथा जम्मू-कश्मीर में शांति एवं स्थिरता बहाल करने में सराहनीय काम किया है। सीआरपीएफ प्रमुख ने गृह मंत्री को बल में अनुकंपा नियुक्तियों सहित इसके शहीद जवानों के परिजनों के लिए लागू की जा रहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।

धन लाभ के योग! जानिए किन मूलांकों पर मेहरबान है किस्मत
शब्दों से परे शांति: जानिए क्या है श्री श्री रवि शंकर का मौन मंत्र
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 फ़रवरी 2026)
डॉ. मोहन यादव बोले—रेल दोहरीकरण से विकास को मिलेगी रफ्तार
छिंदवाड़ा में युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
पीथमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 45 वर्षीय आरोपी पर केस दर्ज
ग्वालियर–सागर समेत लाइसेंस अवधि खत्म होने से पहले बिक्री बढ़ाने की कवायद
एलएनसीटी युनिवर्सिटी में 'युवा संसद प्रतियोगिता' का आयोजन
लोक शिक्षण संचालनालय का नया आदेश, गेस्ट टीचर्स को मिली सुरक्षा
बैतूल के पूजा हॉस्पिटल में उपचार के बीच महिला ने तोड़ा दम, शव दूसरे अस्पताल भेजा गया