कांग्रेस की नीतियों ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया : अनुराग ठाकुर
धर्मशाला । संसद के बजट सत्र में सरकार द्वारा श्वेत पत्र पेश करने के बाद भाजपा ने कांग्रेस को घेर लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि श्वेत पत्र ने कांग्रेस की पोल खोल दी है। हम देश हित में पिछले 10 साल तक चुप रहे। बता दें कि संसद के बजट सत्र में केंद्र सरकार ने अपनी आर्थिक नीतियों, राजस्व और राजकोष की स्थिति स्पष्ट करने के लिए श्वेत पत्र पेश किया। 69 पेज के इस श्वेत पत्र में केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और महत्त्वपूर्ण रेटिंग एजेंसियों के आंकड़ों के सहारे यह साबित करने की कोशिश की गई है कि यूपीए के शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था बहुत खराब स्थिति में थी। इसमें बताया गया कि 15 बड़े घोटालों से देश की अर्थव्यवस्था बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई थी, जबकि मोदी सरकार के पिछले दस साल के शासनकाल में इसमें बहुत सुधार हुआ है। हालांकि संसद में श्वेत पत्र पेश होने के बाद भाजपा नेता लगातार कांग्रेस को घेरने में लगे हैं।
इधर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि श्वेत पत्र ने कांग्रेस की पोल खोल दी है। कांग्रेस के लिए परिवार महत्वपूर्ण था, उनके लिए भ्रष्टाचार पहले था। कांग्रेस की नीतियों ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। सवाल उठता है कि कांग्रेस देश को कैसे लूटती रही, देश को कैसे पीछे धकेलती रही है। हम देश हित में पिछले 10 साल तक चुप रहे। हम चाहते तो पहले दिन भी श्वेत पत्र ला सकते थे। चर्चा के दौरान विपक्ष ने केंद्र सरकार के इरादों पर सवाल उठाया। बहस में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस सदस्य मनीष तिवारी ने कहा, लोकसभा चुनाव से पहले आए श्वेतपत्र की टाइमिंग से साफ है कि यह एक ‘राजनीतिक घोषणापत्र’ है।

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम