बिजली कटौती से त्रस्त नगर वासियो की कलेक्टर ने ली सुध
बिलासपुर । कलेक्टर अवनीश शरण ने अघोषित बिजली कटौती से लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विद्युत विभाग के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने बार बार के बिजली कटौती पर नाराजगी जाहिर करते हुए व्यवस्था में सुधार की हिदायत दी। उन्होंने हमेशा मोबाइल फोन चालू रखकर उनकी समस्याएं सुनने और उनके तत्परता से निदान पर बल दिया। शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता से लेकर अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। कलेक्टर ने बैठक में सर्वप्रथम लाईन बंद होने के कारणों की जानकारी ली। बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों द्वारा लाईन बंद होने का मुख्य कारण ओव्हर लोडिंग, केबल का जलना, ट्रांसफार्मर फेल एवं वर्षा पूर्व रख-रखाव के कारणों से विद्युत आपूर्ति बंद होने के संबंध में बताया गया। लाईन बंद होने के कारणों के निदान हेतु उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि विद्युत व्यवस्था में होने वाले व्यवधानों के अटेण्ड करने का टाईम कम से कम हो। कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंच कर विद्युत व्यवधान को दुरूस्त करें। साथ ही कनिष्ठ अभियंता एवं अन्य समस्त अधिकारियों को विद्युत उपभोक्ताओं का फोन अटेण्ड करने एवं उनसे लगातार संपर्क में रहने हेतु निर्देशित किया गया है। अन्यथा की स्थिति में उनके द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी गयी है।

भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, एजेंसियों पर लगी लंबी लाइन
हालात बिगड़ने पर प्रशासन सख्त, इंटरनेट सेवाएं निलंबित
बिजली की मांग में इजाफा: फरवरी में 2% बढ़ी खपत, 133 अरब यूनिट पार
ट्रंप प्रशासन पर कानूनी हमला: एंथ्रोपिक ने पेंटागन के फैसले को कोर्ट में चुनौती दी
सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार: चांदी ₹9250 उछली, सोना ₹1.62 लाख पहुंचा
बाजार में खरीदारी का जोर: सेंसेक्स 656 अंक चढ़ा, निफ्टी ने पार किया 24,200
बेटे को मिली आलोचनाओं पर बोले संजू सैमसन के पिता, अब बेहतर व्यवहार की उम्मीद
PWD में भ्रष्टाचार का मामला, महिला कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
किस्मत ने दिया धोखा: दो बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में हार झेलने वाले देश