कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कराई बीपी एवं शुगर की जांच
राजनांदगांव : कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज विश्व उच्चरक्तचाप दिवस पर कलेक्टारेट सभाकक्ष में बैठक के दौरान बीपी एवं डायबिटीज की जांच कराई। उन्होंने कहा कि वे नियमित योग एवं प्राणायाम करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए सभी को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहिए। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वास्थ्य परीक्षण कराने कहा। उन्होंने जिले के नागरिकों को उच्चरक्तचाप एवं मधुमेह संबंधित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने कहा।
विश्व उच्चरक्तचाप दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कलेक्टारेट परिसर में शिविर लगाकर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों का स्वास्थ्य जांच किया गया। शिविर में बीपी एवं शुगर जांच सहित अन्य जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों को नि:शुल्क दवाईयों का भी वितरण किया गया। उच्च रक्तचाप मिलने पर मरीजों को वजन संतुलित रखने, चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवाई लेने, शारीरिक गतिविधियों में वृद्धि, शराब एवं तम्बाकू सेवन नहीं करने, संतुलित आहार, फल व सब्जियों का भरपूर सेवन करने, तनाव से बचने, रक्तचाप की नियमित जांच कराने एवं तेल, घी एवं नमक का सेवन कम करने की सलाह दी गई। मधुमेह के मरीजों को प्राथमिक रोकथाम के लिए शरीर के वजन को सामान्य बनाये रखने, पोषण तत्वों से भरपूर भोजन का सेवन करने, नियमित व्यायाम करने, तम्बाकू और शराब का सेवन नहीं करने की सलाह दी गई। इसी तरह विशिष्ट रोकथाम के लिए रक्तचाप को स्थिर बनायें रखने, रक्त शर्करा का स्तर बनाये रखने, आदर्श वजन बनाये रखने, आंख व पैरों की जांच नियमित रूप से करने की सलाह दी गई।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव