सीएम ने हैदराबाद में भारी बारिश के बीच अलर्ट जारी किया, चारमीनार पर असर
हैदराबाद। हैदराबाद में गुरुवार को भारी बारिश के बाद चारमीनार की दीवार से प्लास्टर की परत गिर गई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के सूत्रों ने बताया कि चारमीनार के दूसरे तल की दीवार से प्लास्टर की परत गिरने की घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
घटना के लिए भारी वर्षा को जिम्मेदार ठहराया
चारमीनार ऐतिहासिक स्मारक है, जिसे सुल्तान मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने 1591 में बनवाया था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कोई बड़ी क्षति नहीं है। उन्होंने इस घटना के लिए भारी वर्षा को जिम्मेदार ठहराया। अधिकारियों ने प्रभावित हिस्से का निरीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक, भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव भी हो गया।
तेलंगाना सीएमओ ने जारी किया बयान
तेलंगाना सीएमओ ने बयान जारी कर कहा कि हैदराबाद शहर में आज (गुरुवार) भारी बारिश के बाद, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है।
हैदराबाद में अचानक हुई बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भरा
आगे कहा कि स्थानीय नागरिक अधिकारियों को आवश्यक राहत उपाय करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि शहर में भारी बारिश के कारण लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। रिपोर्ट्स के अनुसार हैदराबाद में अचानक हुई बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है।
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के 26 मार्च को विधानसभा में दिए उस बयान पर नाराजगी जताई जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि बीआरएस विधायकों के पाला बदलने पर भी उपचुनाव नहीं होंगे।
शीर्ष अदालत ने कहा, ''अगर यह सदन में कहा गया है, तो आपके मुख्यमंत्री दसवीं अनुसूची का मजाक उड़ा रहे हैं।'' संविधान की दसवीं अनुसूची दलबदल के आधार पर अयोग्य ठहराए जाने के प्रविधानों से संबंधित है।
शीर्ष कोर्ट ने तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष से सवाल किया कि उन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए बीआरएस विधायकों की अयोग्यता संबंधी याचिकाओं पर नोटिस जारी करने में लगभग 10 महीने का समय क्यों लगाया?
विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने की मांग का मामला
जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस अगस्टीन जार्ज मसीह की पीठ के समक्ष यह मुद्दा तब उठा जब वह कांग्रेस में शामिल हुए कुछ बीआरएस विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने की मांग वाली याचिकाओं पर तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष द्वारा निर्णय लेने में कथित देरी का मुद्दा उठाने वाली याचिकाओं पर दलीलें सुन रही थी। बीआरएस नेता पैडी कौशिक रेड्डी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सीए सुंदरम ने मुख्यमंत्री रेड्डी के कथित बयान का हवाला दिया।

जब अपने भी छोड़ दें साथ, ये 5 सक्सेस मंत्र दिखाएंगे नई राह
भीषण गर्मी का अलर्ट! नौतपा की तारीख और जरूरी उपाय जान लें
दीवारों पर जाले दे रहे हैं अशुभ संकेत? जानें क्यों जरूरी है इन्हें हटाना
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल