आयुष्मान योजना में एक माह में 38000 मरीजों के क्लेम रिजेक्ट
आयुष्मान योजना में पात्र हितग्राहियों का पंजीयन होने के बाद भी आयुष्मान पोर्टल से उनके क्लेम रिजेक्ट किया जा रहे हैं।अस्पतालों में मरीजों से नगद पैसा वसूला जा रहा है। कई मरीज बिना इलाज के ही वापस लौटा दिए जाते हैं।
आयुष्मान भारत निरामय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले एक माह में 38 हजार क्लेम रिजेक्ट कर दिए गए हैं। इनमें 10 से 15 फ़ीसदी मामले फिंगरप्रिंट नहीं मिलने के कारण रिजेक्ट हुए हैं।अन्य मामलों में अस्पताल द्वारा पूरी जानकारी पोर्टल को नहीं दी जाती है। जिसके कारण पोर्टल रिजेक्ट कर देता है। आयुष्मान योजना में फिंगरप्रिंट मिल जाने पर ही प्रकरण स्वीकार किया जाता है। बुजुर्गों, बर्न केस के मरीज, कैंसर के मरीजों का आमतौर पर फिंगरप्रिंट नहीं मिलता है। जिसके कारण उन मरीजों का इलाज भी नहीं हो पा रहा है।
पिछले एक माह में इंदौर के 3548, ग्वालियर के 7873, जबलपुर के 9600, रीवा के करीब 8600, भोपाल के लगभग 2900, दतिया के 3421 तथा रतलाम के लगभग 900 क्लेम रिजेक्ट किए गए हैं।
मरीजों से वसूले जाते हैं 30 से 50000
आयुष्मान योजना के पात्र मरीजों का आयुष्मान पोर्टल से जब प्रकरण रिजेक्ट कर दिया जाता है। तब अस्पताल वाले मरीजों से नगद पैसा जमा कराकर ही इलाज करते हैं। आयुष्मान योजना के हितग्राहियों से अस्पताल 30 से लेकर 50000 रूपये वसूल कर रहे हैं। आयुष्मान योजना का लाभ गरीबों को नहीं मिल पा रहा है। आयुष्मान योजना भी चुनावी जुमला साबित होने लगी है।

ईरान पर भड़के ट्रंप, दी अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई की धमकी
मोहन यादव से चर्चा के बाद बस ऑपरेटरों ने वापस ली हड़ताल
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के