मालदीव से रवाना हुआ चीन का जासूसी जहाज
माले । चीन का रिसर्च जहाज मालदीव से रवाना हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले हफ्ते चीन का 4500 टन वाला हाई टेक रिसर्च जहाज मालदीव पहुंचा था, जो बुधवार को वहां से रवाना हुआ।
इस लेकर आधिकारिक तौर पर कहा गया कि चीनी जहाज जियांग यांग होंग 3 अपने कर्मियों के रोटेशन और पुनःपूर्ति के लिए एक पोर्ट कॉल करने के लिए मालदीव आया था। जानकारी में बताया कि 22 फरवरी को माले में डॉकिंग के बाद जियांग यांग होंग 03 मालदीव के विशेष आर्थिक क्षेत्र की सीमा पर लौट आया है। हालांकि, माले बंदरगाह से जाने करने के बावजूद ट्रैकिंग साइटों ने दो दिन पहले हुलहुमाले के पास जहाज का आखिरी संकेत दिखाया है। हुलहुमाले माले से लगभग 10 किमी उत्तर पूर्व में है। जहाज 23 फरवरी को माले के पश्चिम में लगभग 7.5 किमी दूर थिलाफुशी में ठहरा हुआ था। रिपोट्स के मुताबिक, ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जहाज ने 22 जनवरी को माले के रास्ते में ट्रैकिंग सिस्टम को बंद दिया होगा।
जियांग यांग होंग 03 को साल 2016 में चीन के राज्य महासागरीय प्रशासन के बेड़े में शामिल किया गया था। इस जहाज की लंबाई 100 मीटर और वर्तमान में इसका वजह 4,500 टन है। चीन 2019 से इस जहाज का इस्तेमाल डिस्टेंट वाटर और डीप सी सर्वे के लिए करता है। इससे पहले 5 जनवरी को श्रीलंका ने चीनी जहाज को अपने जल क्षेत्र में दाखिल नहीं होने दिया था।

T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
विधानसभा में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, इंदौर दूषित पानी पर चर्चा की मांग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान
अपने 3 बच्चों की हत्या कर 18 साल बाद जेल से छूटा, बहन की हत्या की और फिर खुद कर ली आत्महत्या
पुलिस कस्टडी में मौत का मामला, थाना प्रभारी सहित 2 आरक्षक निलंबित, परिजनों ने किया चक्काजाम