चेन्नमानेनी रमेश की बढ़ीं मुश्किलें, भारतीय नागरिकता रद्द करने का हाईकोर्ट का आदेश
तेलंगाना में बीआरएस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. जब पार्टी के एक सीनियर नेता की भारतीय नागरिकता रद्द कर दी गई. तेलंगाना हाईकोर्ट ने सोमवार (9 दिसंबर) को बीआरएस के पूर्व विधायक चेन्नमानेनी रमेश को भारतीय नागरिक मानने से इनकार कर दिया और उन्हें जर्मन नागरिक करार दिया. यह फैसला तेलंगाना की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है. क्योंकि ऐसा पहली बार है जब किसी पूर्व विधायक की भारतीय नागरिकता रद्द की गई है.
हाईकोर्ट के जस्टिस बी विजयसेन रेड्डी ने अपने फैसले में कहा कि रमेश की गतिविधियों ने भारतीय नागरिकों के चुनावी अधिकार को नुकसान पहुंचाया है. जानकारी के मुताबिक अदालत ने रमेश पर जर्मन नागरिकता छिपाने और भारतीय न्यायपालिका को गुमराह करने के आरोप में 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. यह मामला तब सामने आया जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहले ही रमेश की भारतीय नागरिकता रद्द कर दी थी जिसे हाईकोर्ट ने सही ठहराया.
रमेश ने 1990 के दशक में जर्मनी में बसने के बाद जर्मन नागरिकता हासिल की थी. इस दौरान उन्होंने वहां काम किया, शादी की और अपना परिवार बसाया. रमेश के वकील वी रोहित ने अदालत में दलील दी कि रमेश ने 2008 में भारतीय नागरिकता हासिल करने के बाद भी अपनी जर्मन पासपोर्ट और नागरिकता को बनाए रखा. इस वजह से उनकी नागरिकता को लेकर विवाद खड़ा हुआ और अदालत में उनका मामला पहुंचा.
बता दें कि रमेश का लंबा राजनीतिक करियर रहा है. साल 2009 में पहली बार विधायक बने रमेश बीआरएस पार्टी के लिए महत्वपूर्ण नेता रहे हैं और चार बार विधायक चुने गए थे. कांग्रेस के कार्यकर्ता आदि श्रीनिवास ने रमेश की नागरिकता रद्द करने की याचिका दायर की थी जिसके बाद ये मामला कोर्ट में पहुंचा. अब रमेश के खिलाफ आए इस फैसले ने न केवल तेलंगाना की राजनीति में हलचल मचाई है बल्कि भारतीय राजनीति में नागरिकता के मुद्दे पर भी सवाल उठाए हैं.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ