हरियाणा में टिकटों को लेकर मचा घमासान, शाह ने किया दौरा रद्द
जींद। हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारे मंथन कर रही हैं। वहीं बीजेपी में टिकटों को लेकर घमासान मचा हुआ है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हरियाणा दौरे पर जाने वाले थे अब उनका यह दौरा रद्द हो गया है। उन्हें एक सितंबर को जींद में जन आशीर्वाद रैली में शामिल होना था। इसी रैली से बीजेपी राज्य में चुनाव अभियान की शुरुआत करनी वाली थी।
सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है टिकटों पर मचे घमासान को लेकर अमित शाह ने जींद रैली में आना रद्द कर दिया है। रैली के संयोजक पूर्व सांसद संजय भाटिया ने शनिवार को शाह का कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडोली जींद में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करेंगे। रैली में कई पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता बीजेपी में शामिल होंगे।
संजय भाटिया ने कहा है कि बीजेपी विधानसभा चुनाव अपनी सरकार की दस साल की उपलब्धियां के आधार पर लड़ेगी। उन्होंने बीजेपी के तीसरी बार सत्ता में आने का दावा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भले ही बीजेपी पांच सीटें हार गई हो लेकिन बीजेपी ने विधानसभा की 46 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसा काम बताएं जिसके कारण प्रदेश के लोग उसे सत्ता में लाने की सोचें।

इजराइल यात्रा पर घमासान, कांग्रेस बनाम बीजेपी आमने-सामने
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से अफरा-तफरी, पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी
अभ्युदय जैन केस में आरोपी मां को राहत, निचली अदालत का संज्ञान निरस्त
यूपी को ग्लोबल लॉजिस्टिक्स हब बनाने की तैयारी, कार्गो इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत
कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील
T20 WC: मिलर संग वीडियो पड़ा भारी, इन्फ्लुएंसर को मिली दुष्कर्म की धमकी? शरीर को लेकर भी हुईं अभद्र टिप्पणियां
MP के इस बाजार में 3000 किलो खजूर बना चर्चा का विषय
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
Gold-Silver Price: चांदी की कीमतों में 6600 रुपये का उछाल, सोना 1.61 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट