बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, तीन की मौत, एक गंभीर
रायपुर में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में 3 बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को अपने चपेट में लिया है।जानकारी के अनुसार, रायपुर से बस तेज रफ्तार में बैलाडीला की ओर जा रही थी। वहीं एक बाइक पर चार युवक सवार होकर आ रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच हादसा हुआ। इससे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में शिकार हुए मोहित साहू, राजू सिंह, सागर यादव है। वहीं घायल युवक का नाम जशदीप पाल बताया जा रहा है। सभी अभनपुर के बताए जा रहे हैं। देर रात काम से लौटने के दौरान हादसा हुआ है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
रतलाम के डायल-112 हीरोज:
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही
विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम…PM मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप
बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव
डिजिटल इकोनॉमी को रफ्तार, AI सहयोग पर सहमति