हत्या के आरोपियों की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर
बिलासपुर में रविवार देर शाम खमतराई रोड के पास अटल चौक में हत्या के आरोपी गोपी सूर्यवंशी के अवैध रूप से खोली गई दुकान पर बुलडोजर चलाया गया। सरकारी जमीन पर मकान बनाने पर नोटिस चस्पा किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, अतिक्रमण कर दुकान मकान बनाने वालों के खिलाफ नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत गोपी सूर्यवंशी और अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।दरअसल, सरकंडा क्षेत्र में 15 फरवरी की रात दिपक नाम के ड्राइवर की हत्या हो गई थी। जिसके बाद डिप्टी सीएम अरुण साव से मृतक के परिजनों ने भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से मृतक दीपक के पिता ने मोबाइल पर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा से बात की।
पीड़ित ने रोते हुए डिप्टी सीएम और गृह मंत्री से अपने बेटे के हत्यारों के मकान में बुलडोजर चलाने की मांग की थी। इस पर गृह मंत्री ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। वहीं नगर निगम ने जब इस मामले की पड़ताल की तो आरोपी की दुकान अवैध रूप से पाई गई। जिस पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई। वहीं सरकारी जमीन पर बने मकान पर नोटिस चस्पा किया। 24 घंटे के अंदर अवैध निर्माण नहीं हटाने पर उसे तोडने का अल्टीमेट दिया गया है।हत्या के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हुई। अवैध अतिक्रमण और निर्माण पर निगम का बुलडोजर चला। खमतराई अटल चौक के पास निगम की कार्रवाई जारी है। मृतक के परिजनों ने बुलडोजर कार्रवाई की मांग की थी। डिप्टी सीएम अरुण साव ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था। बीते दिनों आरोपियों ने पंकज उपाध्याय की निर्मम हत्या कर दी थी।

कांग्रेस का केंद्र पर वार, राहुल-खड़गे ने उठाए ऊर्जा सुरक्षा के सवाल
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रामनिवास रावत बने विजयपुर के नए विधायक
नेपाल और बिहार से फ्लाइट लेकर इंदौर पहुंचे चोर, गेर में वारदात की थी योजना
वोटर लिस्ट विवाद पर बंगाल में बवाल, मंत्री ने शुरू की भूख हड़ताल
सदन में भ्रामक जानकारी देना पड़ा भारी, इंदौर निगम उपायुक्त पर कार्रवाई
अफेयर का अंजाम: प्रेमी को घर बुलाकर पति को मरवा दिया
लक्ष्मी वर्मा बनीं राज्यसभा सदस्य, रिटर्निंग ऑफिसर ने सौंपा सर्टिफिकेट
SIR प्रक्रिया पर विपक्ष हमलावर, बंगाल और एमपी में उठे सवाल
शिवा इन होटल में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने मारा छापा
जबलपुर में BJP का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम, CM मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित