बिल्डर ने एक ही प्लॉट तीन लोगो को बेचा
भोपाल। अवधपुरी पुलिस ने एक की प्लॉट तीन लोगो को बेचने वाले बिल्डर के खिलाफ जालसाजी का मामला कायम किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आकांक्षा काम्प्लेक्स एमपी नगर में रहने वाले फरियादी विनोद वर्मा (35) ने लिखित शिकायत करते हुए बताया की वह कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। साल 2005 में आशीष चक्रवर्ती ने प्रेम नगर अवधपुरी में प्लाट काटे थे। विनोद ने 520 वर्गफिट का प्लाट क्रमांक 17 बी 1 लाख रुपए में खरीदा था। पैमेंट होने पर आशीष चक्रवर्ती ने प्लाट की रजिस्ट्री भी विनोद के नाम करा दी थी। बीते दिनों फरियादी को जानकारी लगी कि आशीष ने जो प्लाट उसे बेचा है, उसी प्लाट को दो अन्य लोगों राजू वाचाल और राजीव शर्मा को भी बेच दिया है। इतना ही नहीं उसने फर्जीवाड़ा करते हुए उसी प्लाट की रजिस्ट्रियां भी उन दोनो के नाम करा दी है। इसके बाद पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत की थी। आवेदन जांच के बाद पुलिस ने आरोपी आशीष चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस को आशंका है, कि एक ही प्लाट की तीन अलग-अलग रजिस्ट्रियां कराने में रजिस्ट्रार ऑफिस के कर्मचारियों की भी मिलीभगत रही होगी। हालांकि इसका खुलासा जॉच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

भाषा विवाद फिर गरमा गया, स्टालिन का स्पष्ट बयान- मैं इसे कभी मंजूरी नहीं दूँगा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन
MPL टीम मालिक रेमन कक्कड़ का बड़ा बयान: जमीन पर शराब बिक्री से साफ इनकार
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें, बचपन से बनेंगे फिट और हेल्दी