प्रधानमंत्री जनमन योजना से बुचूराम को मिला पक्का आशियाना
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जरूरतमंद एवं कमजोर वर्ग के परिवारों को सुरक्षित आवास एवं मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरापाठ निवासी बुचूराम को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पक्का आवास प्रदान किया गया है।
बुचूराम लकड़ी और पैरा से निर्मित कच्चे घर में परिवार सहित निवास करते थे, जहाँ वर्षा, धूप एवं जीव-जंतुओं से उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। दैनिक मजदूरी कर जीवनयापन करने वाले बुचूराम आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं थे कि स्वयं पक्का मकान बनवा सकें। प्रधानमंत्री जनमन योजना उनके लिए आशा की किरण बनकर आई, जिसके अंतर्गत उन्हें सुरक्षित, स्थायी एवं पक्का आवास उपलब्ध कराया गया।
बुचूराम ने बताया कि अब उनके पास प्रधानमंत्री जनमन योजना के आवास के साथ-साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं, जिनकी सहायता से वे शासकीय योजनाओं का नियमित लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पक्का मकान मिलने से अब उनका परिवार सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जी रहा है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के परिवारों को प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से आवासीय सुविधा के साथ-साथ स्वास्थ्य, राशन एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इससे ऐसे परिवारों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जा रहा है।

राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली