दुल्हन ने पति को 30 दिन में 4 बार मारने की कोशिश की, चौथी बार में मिली 'सफलता'
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक दूल्हा बड़े ही चाव से दुल्हनिया को ब्याह कर घर लाया. लेकिन जानता नहीं था कि जिसके साथ वो 7 जन्मों का ख्वाब देख रहा है, वो ही उसकी जान ले लेगी. यह दुल्हन सोनम रघुवंशी की तरह ही निकली, जिसने अपने पति को बेरहमी से मार डाला. बलरामपुर की दुल्हन लेकिन सोनम से थोड़ा आगे निकली. उसने शादी के 30 दिन के अंदर तीन बार पति को मारने की कोशिश की. चौथी बार चिकन में जहर मिलाकर पति को दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने इस नई नवेली कातिल बहू को पकड़ कर जेल भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, 22 साल के बुद्नाथ की शादी 11 मई को बलरामपुर के बिशनपुर गांव की सुनीता से हुई थी. शादी के बाद सुनीता कुछ दिन तक को दुल्हनियां ससुराल में रही, फिर बहाना लगाकर मायके चली गई. ससुराल वाले उसे बार-बार वापस बुलाने लगे, मगर दुल्हन वापस आना ही नहीं चाहती थी.
दूल्हा और उसका परिवार दुल्हन के गांव पहुंच गया. उससे वजह जानने की कोशिश की. मगर दुल्हन कुछ न बोली. थक-हारकर दूल्हे के परिवार ने 5 जून को पंचायत बुलाई. पंचायत में हुए फैसले के बाद सुनीता को ससुराल आना पड़ा. सुनीता वापस तो आ गई लेकिन अब वो दूल्हे से छुटकारा चाह रही थी. वो पति के साथ रहना ही नहीं चाहती थी. कुछ पूछो तो बताती भी नहीं थी. बस खामोश रहती थी.
पसंद नहीं था पति का चेहरा
दरअसल, सुनीता को अपना पति पसंद ही नहीं था. उसे पति की शकल से नफरत थी. उसने शादी के लिए इनकार भी किया था, मगर घर वालों के कहने पर सुनीता ने उसी लड़के से शादी कर ली. शादी के तीन-चार दिन बाद से ही सुनीता अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रचने लगी थी. उसने पहले भी तीन बार पति को मारने के प्रयास किए पर वह नाकाम रही थी.
चिकन करी में मिलाया जहर
पंचायत के बाद जब सुनीता ससुराल आ रही थी, तो वह पहले बाजार गई. उसने बाजार से कीड़े मारने की दवा खरीदी. फिर ससुराल जाकर अपने पति के लिए डिनर में चिकन करी बनाई. चिकन में सुनीता ने जहर मिला दिया. इस बात से बेखबर पति ने चिकन खा लिया और उसकी मौत हो गई. अगले दिन दूल्हे की मां ने पुलिस को शिकायत दी और बताया- मेरा बेटा खाना खाकर सोया, फिर उठा ही नहीं. परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया और पूछताछ की. पुलिस महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब कबूल कर लिया.

बोरवेल हादसा: भागीरथ की मौत, CM मोहन यादव का परिजनों को 4 लाख का ऐलान
मध्य प्रदेश में गर्मी का अलर्ट: तापमान में 5–6 डिग्री उछाल, जानें आपके शहर का हाल
महिलाओं को 3000 रुपए की मदद, 6 महीने में UCC लागू—बंगाल में बीजेपी के वादों की लिस्ट
अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा