लोकसभा चुनाव से पहले 20 हजार गांवों तक पहुंचेगी भाजपा
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा 20 हजार गांवों तक पहुंचेगी। भाजपा के कार्यकर्ता गांव चलो अभियान का हिस्सा बनेंगे। अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में चार से 11 फरवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में मुख्यमंत्री से लेकर लोकसभा, राज्यसभा सदस्य, विधायक, पूर्व लोकसभा सदस्य व राज्यसभा सदस्य, पूर्व विधायक सहित सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गांवों में जाकर 24 घंटे वहां रुकेंगे।
राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिलेंगे
वहां के लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान कार्यशाला का मुख्य विषय लोकसभा चुनाव की तैयारी है जिसमें क्या-क्या कार्य करना है, इस पर चर्चा की गई। भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी गांवों में जाकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिलेंगे ।
गांव चलो अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई
गुरुवार को प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गांव चलो अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में गांव चलो अभियान के चार राज्यों बिहार, ओड़िशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ के प्रभारी व झारखंड के राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, गांव चलो अभियान के प्रदेश संयोजक व पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सह संयोजक विधायक रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू, विधायक गोमती साय, भरत मटियारा, उपस्थित रहे।

2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं