भाजपा नेता मणिकांत राठौड़ ने गायब किया छह हजार क्विंटल खाद्यान्न
कर्नाटक भाजपा के नेता मणिकांत राठौड़ को चावल चोरी मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला कर्नाटक सरकार की अन्न भाग्य योजना से जुड़ा है। पुलिस ने कलबुर्गी शाहपुर स्थित आवास से भाजपा नेता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इससे पहले मणिकांत टैगोर को पूछताछ के लिए समन जारी किया था, लेकिन भाजपा नेता पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश नहीं हुए थे। मणिकांत को 6077 क्विंटल चावल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। चोरी हुए चावल की कीमत दो करोड़ रुपये से ज्यादा थी। यह चावल यादगिर जिले के एक सरकारी गोदाम से गायब हुआ था। राठौड़ ने साल 2023 में भाजपा के टिकट पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अन्न भाग्य योजना के तहत कर्नाटक सरकार हर गरीब परिवार को हर महीने 10 किलोग्राम अनाज मुफ्त देती है। मणिकांत राठौड़ का आपराधिक इतिहास भी है और उनके खिलाफ 40 के करीब आपराधिक मामले दर्ज हैं। मणिकांत राठौड़ पर हत्या, डराने-धमकाने और अवैध हथियार रखने जैसे आरोप लगे हैं। राठौड़ को बीते साल नवंबर में भी गिरफ्तार किया गया था। राठौड़ पर मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे को धमकी देने का आरोप था।

नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
फेसबुक पोस्ट से बड़ा संकेत: Nitish Kumar ने राज्यसभा जाने की दी जानकारी
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव