आज से 20 दिन नहीं चलेगी बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस
बिलासपुर । बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस (18236) ट्रेन 24 अगस्त से 20 दिन रद रहेगी। दरअसल उमरिया रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। 24 अगस्त से पांच सितंबर यह कार्य चलेगा। इसके बाद 26 अगस्त से नौ सितंबर तक पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर रेल मंडल के कटनी मुरवाड़ा-बीना रेलवे स्टेशनों के बीच दमोह रेलवे स्टेशन को तीसरी रेललाइन को जोड़ने का काम चलेगा। इसी वजह से यह ट्रेन रद की गई। वहीं 26 अगस्त से इस ट्रेन की सुविधा भोपाल से भी नहीं मिलेगी। 27 अगस्त से तो यात्रियों की परेशानी और बढ़ने वाली है। अलग-अलग तिथि में इन दोनों कार्यों के कारण 46 ट्रेनों को रद कर दिया गया है। इसकी सूचना पहले ही जारी हो चुकी है। हालांकि यात्रियों को एक बार ही परेशानी होगी।
यह पहली बार हुआ है कि दोनों जोन ने एक ही तिथि में कार्य को पूरा करने का निर्णय लिया है। यदि कार्य अलग-अलग होते तो ट्रेनें दो चरणों में रद होती। जिसके चलते यात्रियों को और दिक्कतों का सामना करना पड़ता। भोपाल एक्सप्रेस के अलावा 24 अगस्त को उदयपुर से रवाना होने वाली 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन भी रद रहेगी। इसके चलते 24 अगस्त को 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) एक्सप्रेस और 18113 /18114 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस भी रद रहेगी।

नशे में लापरवाही बनी जानलेवा: असलहा लहराने से युवती की गोली लगने से मौत
22 मार्च तक उड़ान निरस्त, इंदौर से शारजाह जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी
ड्रॉपआउट लड़कियों के लिए नई पहल, Madhya Pradesh सरकार शुरू करेगी अभियान
नीतीश के दिल्ली रवाना होने पर किचेन कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में बदलाव की संभावना
अब नहीं आएगा ज्यादा बिजली बिल, वैज्ञानिकों ने निकाली स्मार्ट तकनीक
Bhopal और Indore में प्रॉपर्टी रेट चढ़े, मेट्रोपॉलिटन एरिया तय होने का इंतजार
Bhopal के 100 से ज्यादा घरों में गंदा पानी, नलों से कीड़े निकलने से लोग परेशान
राज्य में जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 कलेक्टरों के ट्रांसफर की चर्चा
गठबंधन की मजबूती पर सवाल, वामपंथी नेताओं ने कहा- ऐसे नहीं चलेगा गठबंधन