कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने लालू प्रसाद से मुलाकात की
पटना । कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मुलाकात की। प्रसाद से मुलाकात के बाद, कांग्रेस नेता ने कहा कि सभी मुद्दों को सही समय पर सुलझा लिया जाएगा। हालांकि, पहले चरण की सभी चार लोकसभा सीट के लिए लालू प्रसाद द्वारा एकतरफा टिकट आवंटित किए जाने की अफवाहों के संबंध में किए सवाल को उन्होंने टाल दिया।
राजद प्रमुख से मुलाकात के बारे में अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, ‘‘मैं लालू यादव से मिलता रहता हूं। इसमें कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के घटकों के बीच सीट बंटवारे का फैसला ‘‘कुछ दिनों में लिया जाएगा। कांग्रेस और राजद के अलावा महागठबंधन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) शामिल हैं। राजद ने बुधवार को आयोजित की गई पार्टी की राज्य और केंद्रीय संसदीय दल की बैठक के दौरान पार्टी अध्यक्ष को उम्मीदवारों पर निर्णय लेने और समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठजोड़ की संभावनाएं तलाशने के लिए अधिकृत कर दिया था।
राजद की ओर से अपने उम्मीदवारों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन पार्टी सूत्रों ने बताया कि गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद के लिए संभावित उम्मीदवारों को टिकट आवंटित कर दिए गए हैं। गया लोकसभा सीट के लिए राजद प्रमुख से कथित तौर पर पार्टी का चुनाव चिह्न प्राप्त कर रहे बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं। सर्वजीत के पिता ने 1990 में गया सीट का प्रतिनिधित्व किया था।
सूत्रों ने यह भी दावा किया कि बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) छोड़ने वाले पूर्व विधायक अभय कुशवाहा को राजद के टिकट पर औरंगाबाद से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है। अगर ये दावे सच साबित होते हैं तो यह राजद को कांग्रेस के साथ सीधे टकराव की ओर ले लाएगा क्योंकि कांग्रेस औरंगाबाद सीट को उन चुनिंदा सीट में से एक मानती है, जहां वह चुनाव में विरोधी उम्मीदवार को कड़ी टक्कर दे सकती है।
राजद सूत्रों के अनुसार लालू यादव ने जिस अन्य सीट पर उम्मीदवार तय किया है, उनमें बक्सर भी है। यहां से पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे एवं रामगढ़ से विधायक सुधाकर को उतारे जाने की संभावना है। चर्चा है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद कुख्यात अपराधी से नेता बने मुन्ना शुक्ला को वैशाली लोकसभा सीट से मैदान में उतारने पर भी सहमत हो गए हैं। शुक्ला दो बार के विधायक भी रह चुके हैं। इसके अलावा, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले अशोक महतो की पत्नी को राजद प्रमुख की तरफ से मुंगेर लोकसभा सीट के लिए टिकट दिए जाने का आश्वासन मिलने की भी चर्चा है।

अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक
केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000