बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन....
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर के केशकुतुल इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की बात सामने आई है। मुठभेड़ में एक नक्सली को पुलिस ने ढेर कर दिया है।
कई नक्सलियों के होने की थी सूचना
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के केशकुतुल गांव के पास एक जंगल में सुबह करीब साढ़े पांच बजे गोलीबारी हुई, जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।
उन्होंने कहा कि रायपुर से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित केशकुतुल-केशमुंडी जंगलों में नक्सलियों के डिवीजन सप्लाई टीम कमांडर कवासी पंडारू और 15-20 अन्य कैडरों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया गया था।
नक्सली का शव और हथियार बरामद
अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी रुकने के बाद घटनास्थल से एक नक्सली का शव, एक हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में इस साल अब तक 80 नक्सली मारे गए हैं।
तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
इस मुठभेड़ से पहले सुकमा में दो इनामी सहित तीन नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसमें आत्मसमर्पित महिला नक्सली पूर्व में एसजेडसीएम बारसे देवा की गार्ड रही है। समर्पण करने वालों में एक लाख का इनामी डीएकेएमएस अध्यक्ष कवासी हुंगा (42 वर्ष), नुप्पो भीमा मिलिशिया डिप्टी कमांडर शामिल है।
20 अप्रैल को भी चला था ऑपरेशन
यह तीनों आरोपितों ने 20 अप्रैल को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक, नक्सल आप्स सुकमा व कीरत सिंह बोपाराय, सहायक कमांडेंट 74 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।

दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक
केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य