सिंधिया के कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला
शिवपुरी। शनिवार को माधव नेशनल पार्क में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान 12 से ज्यादा लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया। हालांकि सिंधिया के सुरक्षाकर्मी उन्हें बचाकर बाहर ले जाने में सफल रहे। सिंधिया यहां बनी चांदपाठा झील पर ड्रेजिंग मशीन का उद्घाटन करने पहुंचे थे, लेकिन मधुमक्खियों के हमला करने की वजह से वे बिना उद्घाटन किए ही लौट गए। हालांकि थोड़ी देर बाद उन्होंने वापस आकर मशीन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के लिए चांदपाठा झील के पानी पर बने प्लेटफॉर्म पर सेलिंब क्लब बनाया गया था, जहां केंद्रीय मंत्री सिंधिया के साथ कुछ ही लोगों को जाने की अनुमति थी। सिंधिया जैसे ही ड्रेजिंग मशीन की ओर बढ़े तभी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया और वहां मौजूद लोगों को काटना शुरू कर दिया।
सिंधिया को बचाकर ले गए सुरक्षाकर्मी
इस दौरान जैसे ही मधुमक्खी केंद्रीय मंत्री के बालों में घुसी उनके सुरक्षाकर्मी सक्रिय हो गए और उन्हें किसी तरह सुरक्षित बचाकर कार तक ले गए। इस दौरान मधुमक्खियों ने कई नेताओं, उनके समर्थकों और पुलिसकर्मियों को अपना निशाना बनाया। कुछ लोग उपचार के लिए अस्पताल भी पहुंचे। कार्यक्रम में सिंधिया के अलावा ऊर्जा मंत्री समेत कुछ ही लोगों को चांदपाठा झील के पानी पर बने प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति थी। बाकी लोगों को सेलिंग क्लब पर ऊपर ही रोक दिया गया था। कार्यक्रम में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन सहित भाजपा के कई नेता भी पहुंचे थे।
घटना के बाद वापस आए सिंधिया
घटना के दौरान मधुमक्खियों ने कुछ लोगों को काट लिया था। इसके चलते कुछ देर के लिए कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था। बाद में केंद्रीय मंत्री सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोबारा सेलिंग क्लब पहुंचे और यहां उन्होंने ड्रेजिंग मशीन का उद्घाटन किया। साथ ही झील से जलकुंभी को हटते हुए भी देखा।
1.2 करोड़ रुपए की नई मशीन लगी
उल्लेखनीय है कि शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क की चांदपाठा झील को रामसर साइट घोषित किया गया है। यहां झील में मौजूद जलकुंभी को हटाने के लिए 1 करोड़ 20 लाख की लागत से ड्रेजिंग मशीन लगाई गई है। इसी का उद्घाटन करने सिंधिया यहां पहुंचे थे। जलकुंभी की वजह से यहां नौका विहार बंद है। साथ ही पर्यटकों की संख्या भी लगातार घटती जा रही थी।

हवा में दौड़ती ट्रेन में दिखे CM योगी, हाई-स्पीड टेक्नोलॉजी ने खींचा ध्यान
Umang Singhar ने सदन में उठाया सिंगरौली कोल ब्लॉक मुद्दा, JPC की मांग
तीन फेज में होगी ठेका प्रक्रिया, पारदर्शिता पर सरकार का जोर
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की के साथ शेयर किया वीडियो, कपल ने की भक्तंबर पूजा; लिखा- 'प्रार्थना शक्तिशाली...'
सलमान खान की भांजी के साथ जमेगी सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, इस निर्देशक ने लगाया दांव
वन महकमे की बड़ी पोस्टिंग पर विवाद, दुबे ने जताई नाराजगी
गुना पुलिस अधीक्षक पर सवाल, सदन में गरजीं प्रियंका पेंची
भोजनशाला मामले में विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान, सियासत गरमाई
युवकों को जाल में फंसाकर वसूली? मामले में चौंकाने वाली जानकारी
भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति