21 सितंबर को दिल्ली की सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी
नई दिल्ली । दिल्ली के उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा और आतिशी द्वारा नई सरकार बनाने का दावा करने का पत्र राष्ट्रपति को भेज दिया है। बता दें कि आतिशी ने मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण के लिए कोई तारीख नहीं मांगी, इसलिए दिल्ली के उपराज्यपाल ने नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख 21 सितंबर प्रस्तावित की है। आतिशी ने कहा कि वे अपने कैबिनेट मंत्रियों के नाम बाद में सौंपेंगी, जिसका मतलब है कि अभी तक कैबिनेट तय नहीं हुई है और पूरी संभावना है कि वे ही शपथ लेंगी।
आतिशी को कामकाज में तेजी लाने के लिए जमीन पर उतरकर सुनिश्चित करना होगा कि फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले प्रमुख परियोजनाएं और योजनाएं पटरी पर आ जाए। मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी को अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान इन मुद्दों समेत कई चुनौतियों से निपटना होगा। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती चुनाव से पहले मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को लागू करना है। योजना के तहत दिल्ली में 18 साल के ऊपर की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की राशि मिलनी है। आतिशी ने केजरीवाल को अपना राजनीतिक गुरु बताकर मुख्यमंत्री पद जैसी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए उनका आभार जताया। आतिशी ने कहा कि वह केजरीवाल के मार्गदर्शन में ही सरकार चलाएगी।
आतिशी ने कहा कि वह दिल्ली के लोगों के हितों की रक्षा करेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आप सरकार की मुफ्त बिजली, पानी, दवा और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा जैसी कल्याणकारी योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश करेगी। आतिशी के सामने सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य एलजी ऑफिस के साथ अच्छे संबंध स्थापित करना होगा। क्योंकि दिल्ली सरकार के कल्याण और विकास संबंधी कार्यों के लिए एलजी की मंजूरी जरूरी होगी। नए मुख्यमंत्री के कार्यभार संभालने के साथ आने वाले हफ्तों में मोहल्ला क्लीनिक और प्रीमियम बसों जैसी परियोजनाओं और योजनाओं का शुभारंभ, अस्पतालों, स्कूलों और फ्लाईओवरों का उद्घाटन, सहित कई नए इनिशिएटिव देखने को मिल सकते हैं।

Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत
महिला और उसके पति को कथित तौर पर बंधक बनाने का आरोप
Himachal Pradesh: 25 दिन की छुट्टी लेना IPS अदिति सिंह को पड़ा भारी, DGP ने लिया बड़ा एक्शन
AI से किशोर का वीडियो बनाकर माता-पिता को दी धमकी, कहा-गला काटकर मार देंगे; एक लाख वसूले
CG News: सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल, जानें कब से शुरू होगी परीक्षाएं
IND vs ZIM: रिंकू नहीं खेले तो कौन लेगा उनकी जगह? जानिए जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
अदिति सिंह की जिम्मेदारियां जूनियर अधिकारी को सौंपी गईं
CG Budget Session: अजय चंद्राकर ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, गिग वर्करों के लिए उठाया श्रम कानून का मुद्दा, मंत्री ने दिया जवाब
Raipur: रायपुर वासियों को मिलेगी ट्रैफिक से मुक्ति, इन जगहों पर होगा फ्लाईओवर का निर्माण
CG High Court: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां