अंबानी और अदाणी ने इस खास बिजनेस के लिए मिलाया हाथ
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी, देश के दो बड़े उद्योगपति हैं, और नेटवर्थ के मामले में एक-दूसरे को टक्कर देते हैं। इन दोनों बिजनेसमैन के बीच वर्चस्व की लड़ाई चलती रहती है, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है जब अदाणी और अंबानी ने किसी बिजनेस को साथ करने के लिए हाथ मिलाया है। दरअसल, अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) और जियो-बीपी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और ब्रिटिश पेट्रोलियम के बीच ज्वाइंट वेंचर, ने भारत में पेट्रोल-डीजल की रिटेल बिक्री के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए एक अहम समझौता किया है।
इस करार के तहत दोनों कंपनियां अपने स्टेशन और रिसोर्स की मदद से ग्राहकों को ऑटो ईंधन विकल्पों की व्यापक रेंज उपलब्ध कराएंगी। इससे पहले मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गौतम अदाणी की कंपनी अदाणी पावर की मध्य प्रदेश में एक बिजली परियोजना में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी।
अदाणी-अंबानी की इस डील में क्या खास
अदाणी टोटल गैस और जियो-बीपी के बीच हुए इस एग्रीमेंट के तहत, चयनित ATGL ईंधन स्टेशन पर जियो-बीपी के हाई-परफॉर्मेंस वाला पेट्रोल और डीजल ऑफर करना शुरू कर देंगे।
ATGL के अधिकृत भौगोलिक क्षेत्रों (GAs) के दायरे में जियो-बीपी आउटलेट स्थापित किया जाएगा। इस समझौते का उद्देश्य परिवहन उपभोक्ताओं के लिए ईंधन की पहुँच और सुविधा को बढ़ाना है।
अदाणी टोटल गैस का बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क
बता दें कि अदाणी टोटल गैस, अदाणी ग्रुप और टोटल एनर्जीज के बीच एक ज्वाइंट बिजनेस वेंचर है। यह भारत के सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन में एक अहम प्लेयर है। यह कंपनी रेसिडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल ग्राहकों को पाइप्ड नेचुरल गैस की आपूर्ति करती है और लगभग 650 सीएनजी स्टेशनों का नेटवर्क संचालित करती है।
वहीं, जियो-बीपी एक प्रमुख मोबिलिटी सॉल्युशन प्रोवाइडर है, जिसके पास पूरे भारत में लगभग 2,000 रिटेल फ्यूल सेंटर का नेटवर्क है। यह कंपनी हाई क्वालिटी फ्यूल समेत कम कार्बन उत्सर्जन करने वाले बेहतर ईंधन का बिजनेस करती है।

साली को भेजा गया वॉइस मैसेज बना परिवार में बवाल की वजह
Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत
महिला और उसके पति को कथित तौर पर बंधक बनाने का आरोप
Himachal Pradesh: 25 दिन की छुट्टी लेना IPS अदिति सिंह को पड़ा भारी, DGP ने लिया बड़ा एक्शन
AI से किशोर का वीडियो बनाकर माता-पिता को दी धमकी, कहा-गला काटकर मार देंगे; एक लाख वसूले
CG News: सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल, जानें कब से शुरू होगी परीक्षाएं
IND vs ZIM: रिंकू नहीं खेले तो कौन लेगा उनकी जगह? जानिए जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
अदिति सिंह की जिम्मेदारियां जूनियर अधिकारी को सौंपी गईं
CG Budget Session: अजय चंद्राकर ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, गिग वर्करों के लिए उठाया श्रम कानून का मुद्दा, मंत्री ने दिया जवाब