बॉक्स ऑफिस के राजा बने अक्षय कुमार....
नई दिल्ली। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी फिल्म हाउसफुल 5 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। बीते दिन फिल्म लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले ही दिन यह इस साल की सबसे अच्छी ओपनिंग करने वाली फिल्म में शुमार हो गई है।
साजिद नाडियाडवाला की फ्रेंचाइजी हाउसफुल की सभी फिल्में खूब पसंद की गई हैं। अब तक इस फ्रेंचाइजी की चार फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और चारों ने दर्शकों के ऊपर अपनी अमिट छाप छोड़ी। अब 6 साल बाद छठी फिल्म भी आ गई है जिसके लिए फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट थी। अब मूवी को मिली-जुली प्रतिक्रिया के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली है।
हाउसफुल 5 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
भूल चूक माफ की कामयाबी के बीच हाउसफुल 5 ने सिनेमाघरों में एंट्री मारी। काफी समय से फिल्म को लेकर बज भी खूब बना हुआ था और एडवांस बुकिंग में ही करोड़ों की कमाई हो गई थी। ऐसे में पक्की उम्मीद थी कि फिल्म पहले दिन अच्छा कलेक्शन करेगी और हुआ भी ऐसा ही। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, पहले दिन हाउसफुल 5 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 24.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी