सीएम के काफिले की गाड़ी में भर दिया मिलावटी डीजल
मध्य प्रदेश से चौंका देने वाली खबर सामने आई है। सीएम मोहन यादव के काफिले की लगभग 19 गाड़ियां अचानक से बंद हो गईं। सभी गाड़ियों में डोसीगांव के पेट्रोल पंप से डीजल भरवाया था। मिलावट की आशंका में पेट्रोल पंप भी सील कर दिया गया है।
बता दें कि ये सभी गाड़ियां मध्य प्रदेश के रीजनल इंडस्ट्रियल समिट के लिए इंदौर आई थीं। रास्ते में डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर ही रुक गईं। इसके बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। जांच की गई। इसमें भी चौंकाने वाला मामला सामने आया। डीजल में पानी की मिलावट मिली है। बताया जा रहा है कि इसी पानी मिले डीजल से सीएम के काफिले की गाड़ियों के इंजन फेल हो गए। कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप सील कर दिया गया है। इंदौर से दूसरी गाड़ियां मंगवाई गईं। इधर पेट्रोल पंप मैनेजर ने बारिश में पानी रिसाव की बात कही है। हालांकि विस्तृत जांच के बाद मामला साफ हो सकेगा।
आज होना है रीजनल कॉन्क्लेव
रतलाम में आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड इम्प्लॉइमेंट कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन होना है। मुख्यमंत्री के काफिले के लिए गुरुवार रात इंदौर से 19 गाड़ियां मंगवाई गई थी। इन गाड़ियों में जब रतलाम के डोसीगांव स्थित पेट्रोल पंप से गाड़ियों में डीजल भरवाया गया जिसके बाद थोड़ी दूर पहुंचने के बाद एक एक कर सारी गाड़िया बंद हो गईं, जिससे प्रशासन सकते में आ गया। प्रशासन ने रात को पेट्रोल पंप पहुंचकर जांच की और पेट्रोल पंप सील कर दिया।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।