मवेशियों को बूचड़ खाने ले जा रहे आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर- पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभरी तखतपुर द्वारा क्षेत्र मे अवैध कार्य करने वाले के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत लगातार की जा रही कार्यवाही
क्रुरता पुर्वक 13 नग मवेशी को बिक्री हेतु बुचड खाना लेजाने वाले 04 आरोपी तखतपुर पुलिस के गिरफत में
आरोपियों के कब्ज से 13 नग भैस मवेशी किमती 130000 रूपये एवं नगदी रकम 10000 रूपये किये गये जप्त
आरोपियों का नाम- 1.कुशल बंजारे पिता चाराचंद बंजारे उम्र 32 साल निवासी नवापारा जरौंधा, 2. भगवान सिंह अनंत पिता कुंवर सिंह उम्र 19 साल निवासी ग्राम खैरझीटी थाना कोटा, 3 अपचारी बालक 4. रितेश कुमार पहरे
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा जिले में अवैध कारोबार करने वालो पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।थाना प्रभारी दामोदर प्रसाद मिश्रा के तखतपुर क्षेत्र मे हो रहे अवैध कार्य के रोकथाम के लिए टीम गठित कर मुखबिर तैनात किया गया था। मुखबिर से सूचना मिला कि तीन व्यक्ति मिलकर भैस जानवरों को डंडा से मारते हुए क्रुरता पुर्वक हांकते जरौंधा की ओर लेकर बिक्री हेतु ले जा रहे है मुखबीर की सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाह के साथ मुखबीर के बताये हुए स्थान पेंड्री नहर किनारे पहुंचकर रेड कार्यवाही किये, उक्त तीनो व्यक्तियों एवं अपचारी बालक के कब्जे से 13 नग भैस मवेशी किमती 130000 रूपये एंव नगदी रकम 10000 रूपये को बरामद किया।

बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में निर्माण कार्य, यात्रियों को करना होगा इंतजार
कांग्रेस का केंद्र पर वार, राहुल-खड़गे ने उठाए ऊर्जा सुरक्षा के सवाल
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रामनिवास रावत बने विजयपुर के नए विधायक
नेपाल और बिहार से फ्लाइट लेकर इंदौर पहुंचे चोर, गेर में वारदात की थी योजना
वोटर लिस्ट विवाद पर बंगाल में बवाल, मंत्री ने शुरू की भूख हड़ताल
सदन में भ्रामक जानकारी देना पड़ा भारी, इंदौर निगम उपायुक्त पर कार्रवाई
अफेयर का अंजाम: प्रेमी को घर बुलाकर पति को मरवा दिया
लक्ष्मी वर्मा बनीं राज्यसभा सदस्य, रिटर्निंग ऑफिसर ने सौंपा सर्टिफिकेट
SIR प्रक्रिया पर विपक्ष हमलावर, बंगाल और एमपी में उठे सवाल