सिर्फ एक T20I खेलने वाले खिलाड़ी को मिली कप्तानी
पाकिस्तान अपनी किरकिरी करवाने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है। 26 मार्च से शुरू हो रहे पाकिस्तानी सुपर लीग (पीएसएल) से पहले उसकी एक टीम ने ऐसा फैसला लिया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पीएसएल में मार्नस लाबुशेन को हैदराबाद किंग्समेन फ्रेंचाइजी का कप्तान नियुक्त किया गया है। लाबुशेन इस साल पीएसएल टीम के कप्तान बनने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। उनसे पहले कराची किंग्स ने डेविड वॉर्नर और मुल्तान सुल्तांस ने एश्टन टर्नर को अपना कप्तान बनाया था।
लाबुशेन टी20 के नियमित खिलाड़ी नहीं
लाबुशेन टी20 सर्किट में नियमित खिलाड़ी नहीं हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से सिर्फ एक ही टी20 मैच खेला है। लाबुशेन मुख्य रूप से टॉप-ऑर्डर के बल्लेबाज हैं, लेकिन ऑफ स्पिन या मीडियम पेस गेंदबाजी भी कर सकते हैं। उन्होंने 59 टी20 मुकाबलों में 40 विकेट निकाले हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, खराब फॉर्म के चलते हाल ही में उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर भी किया था। ऐसे में एक टेस्ट बल्लेबाज को कप्तान बनाकर पीएसएल की फ्रेंचाइजी ने खुद की किरकिरी करवाई है।
लाबुशेन का टी20 रिकॉर्ड
लाबुशेन ने बिग बैश लीग में 31 मुकाबले खेले, जिसमें 22.96 की औसत के साथ 643 रन बनाने के साथ 13 विकेट हासिल किए। वहीं, वाइटैलिटी ब्लास्ट में 27 मुकाबले खेलते हुए 32 की औसत के साथ 736 रन बनाए। इस लीग में उन्होंने 27 विकेट भी निकाले हैं। ओवरऑल 59 टी20 में लाबुशेन ने 26.55 की औसत और 126.81 के स्ट्राइक रेट से 1381 रन बनाए हैं। इनमें आठ अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 40 विकेट भी लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 8.74 का रहा है और 11 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। लाबुशेन को कभी आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला है।
मैक्सवेल-परेरा पर मिली तरजीह
हैदराबाद किंग्समेन पाकिस्तान सुपर लीग में शामिल होने वाली दो नई टीमों में से एक है। किंग्समेन की टीम में कप्तानी के अनुभव वाले खिलाड़ियों की कमी थी, इसलिए कप्तान के तौर पर किसी एक खिलाड़ी का नाम सबसे आगे नहीं था। ग्लेन मैक्सवेल, कुसल परेरा और सैम अयूब जैसे बड़े नाम भी टीम में शामिल थे, लेकिन लाबुशेन को आखिरकार टीम की कप्तानी सौंपी गई। लाबुशेन हमवतन जेसन गिलेस्पी के साथ मिलकर काम करेंगे। गिलेस्पी को फ्रेंचाइजी का हेड कोच बनाया गया है। इससे पहले वह टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के हेड कोच रह चुके हैं। ग्रांट ब्रैडबर्न को टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है।
तीन मई को खेला जाएगा पीएसएल का फाइनल
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी, जिसमें हैदराबाद किंग्समेन का सामना लाहौर कलंदर्स से होगा। इसके बाद किंग्समेन 29 मार्च को क्वेटा ग्लैडिएटर्स के सामने होगी। एक अप्रैल को इस टीम का सामना मुल्तान सुल्तांस से होगा। इसके बाद आठ अप्रैल को उसके सामने पेशावर जाल्मी होगी। 11 अप्रैल को किंग्समेन की भिड़ंत कराची किंग्स से होगी। इस लीग का फाइनल तीन मई को लाहौर में खेला जाना है।

कांग्रेस का नया दांव, मोहित नागर के जरिए आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने की कोशिश
IPL 2026 से पहले बड़ा अपडेट, दोनों स्टार गेंदबाज नहीं खेलेंगे शुरुआती दौर
₹2929 करोड़ बैंक धोखाधड़ी केस में अनिल अंबानी से लगातार पूछताछ
‘धुरंधर 2’ के बहाने फिल्ममेकर्स पर बरसे रामगोपाल वर्मा
असलम चमड़ा मामले पर गरमाई राजनीति, रामेश्वर शर्मा और विश्वास सारंग के बयान
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया केस, सुजॉय घोष को बड़ी राहत
ग्लोबल तनाव से तेल बाजार में आग, कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर
शक्ति अवार्ड 2026 सम्पन् , न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला ने किया नारी शक्तियों का सम्मान
राज्यसभा को लेकर हलचल तेज: दिग्विजय सिंह का नाम आगे, पटवारी का इंकार