मणिपुर में उग्रवादियों के हमले से 4 कमांडो घायल, पुलिस बैरक हुआ ध्वस्त
इम्फाल । मणिपुर में उग्रवादियों के हमले से 4 कमांडो घायल हो गए हैं, वहीं पुलिस बैरक ध्वस्त कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के सीमावर्ती शहर मोरे में उग्रवादियों ने शनिवार रात मणिपुर पुलिस कमांडो पर उनके बैरक के अंदर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने रॉकेट कंट्रोल ग्रेनेड (आरपीजी) भी दागे। इस हमले में बैरक क्षतिग्रस्त हो गए और चार कमांडो को मामूली चोटें आईं। अधिकारियों ने बताया कि इम्फाल-मोरेह राजमार्ग पर यात्रा कर रहे मणिपुर कमांडो की एक अन्य इकाई पर दिन के दौरान हमला होने के कुछ घंटों बाद मोरेह से कमांडो पर हमले की सूचना मिली। शनिवार दोपहर करीब 3.45 बजे काफिले पर भारी गोलीबारी की चपेट में आने से एक कमांडो घायल हो गया था। अधिकारी ने कहा कि दोपहर की घटना के बाद स्थिति नियंत्रण में थी। लेकिन आधी रात के आसपास उग्रवादियों ने बैरक के अंदर सो रहे कमांडो पर हमला करने के लिए आरपीजी फायरिंग की और भारी गोलीबारी की। उनमें से चार को मामूली चोटें आईं। विस्फोट के कारण उनमें से एक के कान को नुकसान हो सकता है।
इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि पहाड़ियों में छिपे उग्रवादियों ने रात में छिपकर बैरकों पर लगभग आधे घंटे तक गोलीबारी की। चारों कमांडो को असम राइफल्स के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद असम राइफल्स के शीर्ष अधिकारी भारत-म्यांमार सीमा के पास सीमावर्ती शहर मोरेह के लिए रवाना हो गए हैं। मोरेह शनिवार दोपहर से हाई अलर्ट पर है। यहां गौरतलब है कि मोरेह तेंगनौपाल जिले के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार में आता है। मिल रही जानकारी के मुताबिक घटना की विस्तार से जांच की जा रही है। बता दें कि जातीय संघर्ष से जूझ रहे मणिपुर में लगभग एक महीने से चली आ रही शांति शनिवार सुबह उस समय बाधित हो गई जब मैतेई और कुकी गांव के लड़ाकों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही