फिल्मफेयर में '12वीं फेल' को मिला बेस्ट फिल्म का खिताब
साल 2023 की सबसे चर्चित फिल्म 12वीं फेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी दबदबा देखने को मिला। विक्रांत मैसी और मेधा शंकर स्टारर इस फिल्म को 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिला। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को बेस्ट फिल्म के साथ-साथ कई और कैटेगरी में भी अवार्ड मिले हैं।बेस्ट फिल्म के साथ 12वीं फेल के लिए इसके निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। वहीं, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट मूवी एडिटिंग की कैटेगिरी में भी 12वीं फेल ने बाजी मारी है।
इसके अलावा विक्रांत मैसी को 12वीं फेल के लिए फिल्म बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का अवार्ड मिला। गौरतलब है कि 12वीं फेल साल 2023 की सबसे सफल और चर्चित फिल्मों में से एक रही। अब 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी इस फिल्म ने धमाल मचाया है।कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब सराहा। वहीं, सिनेमा जगत के दिग्गजों ने इसकी खूब तारीफ की थी। आईएमडीबी पर भी इसे 9.2 की रेटिंग मिली है, इसके साथ ही भारतीय सिनेमा की 250 फिल्मों की सूची में में 12वीं फेल आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली फिल्म है।

कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर