स्वीडन के स्कूल में गोलीबारी, 11 की मौत, हमलावर ने आत्महत्या की
स्वीडन के ओरेब्रो शहर में एक स्कूल पर हुई गोलीबारी की वारदात में 11 लोगों की मौत हो गई है। स्वीडिश पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि पुलिस को अभी यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस प्रमुख प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जांचकर्ता गोलीबारी के बारे में और जानकारियां जुटा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी स्कूल (भवन) के अंदर हुई या क्या और भी हमलावर इसमें शामिल थे।'
स्कूल के अन्य हिस्सों को खाली कराया गया
घटनास्थल से सामने आए वीडियो में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अन्य आपातकालीन वाहन देख जा सकते हैं। इसके अलावा छात्रों को पास की इमारतों में शरण लेते हुए भी देखा गया। गोलीबारी के बाद स्कूल के अन्य हिस्सों को खाली करा दिया गया। न्याय मंत्री गुन्नार स्ट्रॉमर ने बताया, ओरेब्रो में हिंसा की खबरें बेहद गंभीर हैं। सरकार पुलिस के साथ निरंतर संपर्क में है और घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
पीएम क्रिस्टर्सन ने घटना पर जताया दुख
मीडिया के अनुसार, प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने कहा कि यह 'पूरे स्वीडन के लिए बहुत दुखद दिन है।' कैंपस रिसबर्गस्का नाम के इस स्कूल में 20 साल से अधिक उम्र के लोग पढ़ते हैं। ये स्कूल स्टॉकहोम से लगभग 200 किमी (125 मील) पश्चिम में मौजूद है। जिसमें 20 साल से अधिक उम्र के छात्रों को प्राथमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा, प्रवासियों के लिए स्वीडिश भाषा की कक्षाएं, व्यावसायिक प्रशिक्षण दिए जाते हैं।
शिक्षिका और छात्र गोलीबारी से सहमे
वहीं इस वारदात के बाद पुलिस वाहन और एम्बुलेंस स्कूल के आसपास के इलाके में पहुंच गए, जबकि एक हेलिकॉप्टर भी मौके पर मौजूद था। शिक्षिका लीना वारेनमार्क ने बताया कि उन्होंने लगभग 10 गोलियों की आवाज सुनी। छात्र आंद्रियास सुंडलिंग ने बताया कि उन्होंने तीन गोलियों की आवाज और जोरदार चीखें सुनीं। उन्होंने कहा, हम स्कूल से निकाले जाने का इंतजार कर रहे हैं। हमें बताया गया है कि हमें इंतजार करना है। बता दें कि, ओरेब्रो शहर की आबादी लगभग 1,55,000 है।

बिजली बकाया पर राहत की सौगात, 22.14 लाख उपभोक्ताओं को फायदा
मध्य प्रदेश में पहली बार 17 जिलों में महिला कलेक्टर, मोहन सरकार का बड़ा कदम
ज्वालामुखी के फटने से दहशत, आसमान तक पहुंची लावा की लपटें
दुबई एयरपोर्ट के नजदीक ड्रोन से हमला, चार लोग जख्मी
मेट्रो प्रोजेक्ट में बड़ा कदम, पुट्ठा मिल में कई फीट गहरा गड्ढा, जल्द शुरू होगा टनल काम
जंबूरी कार्यक्रम को लेकर सदन में बवाल, कांग्रेस ने उठाए टेंडर घोटाले के सवाल
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने जांच के दिए आदेश
ग्लोबल तनाव और FII बिकवाली से रुपया कमजोर, डॉलर के सामने दम निकला
शराब को लेकर विधानसभा में हंगामा, पक्ष और विपक्ष के विधायकों में तीखी बहस