सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इस पहल के जरिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ मौके पर निराकरण किया जा रहा है।
इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत सेमरिया में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम मुलमुला निवासी श्रीमती अंजनी साहू को बड़ी राहत मिली। वे राशन कार्ड बनवाने की समस्या लेकर शिविर में पहुंची थीं। राशन कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था।
शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही उनका राशन कार्ड बनाकर प्रदान कर दिया। तत्काल समाधान मिलने पर अंजनी साहू ने संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से अब लोगों की समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान हो रहा है, जिससे उन्हें काफी सुविधा मिल रही है। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी भी दे रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे लोगों को सरल, पारदर्शी और त्वरित समाधान मिल रहा है।

ईंधन बचत अभियान में CRPF आगे, वाहनों की तेल खपत में की कमी
अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, खनन पक्ष को राहत टली
धार भोजशाला विवाद में हाईकोर्ट का अहम निर्णय, नमाज की अनुमति देने से इनकार
डॉक्टरों ने कहा- समय पर टीकाकरण से गंभीर बीमारियों का खतरा घटता है
कमलनाथ ने कहा- पेट्रोल-डीजल महंगा होने से हर चीज के दाम बढ़ेंगे
बार-बार खुद को साबित करने की बात पर कोहली ने जताई नाराजगी
दामों में बढ़ोतरी का खतरा, ऑयल कंपनियों ने जताई नाराजगी
कंटोरा तिराह से पाटन तक ड्राइव में रोमांच, शराब सप्लायर पकड़ा गया या नहीं?
18 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन आंदोलन