परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे नगर में शोक की लहर
बेगमगंज, बुधवार। नगर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। अनाज व्यापारी स्वर्गीय पदमचंद जैन के पुत्र राजेश जैन ‘राजू’ की धर्मपत्नी, श्रीमती सीमा जैन (48 वर्ष) की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद नगर में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे श्रीमती सीमा जैन अपने घर की छत पर गेहूं सुखाने के लिए गई थीं। इसी दौरान उन्होंने एक पॉलिथीन धोकर उसका पानी झटका। तेज हवा के चलते वह पॉलिथीन उड़कर पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से जा चिपकी। देखते ही देखते करंट फैल गया और वह उसकी चपेट में आ गईं। घटना इतनी अचानक हुई कि उन्हें संभलने का कोई मौका नहीं मिला।कुछ ही देर बाद छत से तेज आवाज आने पर पास में रहने वाले किराएदार राजेश यादव मौके पर पहुंचे। वहां का दृश्य देख उनके होश उड़ गए—श्रीमती जैन अचेत अवस्था में पड़ी थीं। उन्होंने तुरंत पड़ोसियों और परिजनों को सूचना दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।अपनों के सामने एक हंसता-खेलता जीवन यूं असमय समाप्त हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना स्थल पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यह हादसा न केवल एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि पूरे नगर के लिए गहरा आघात बनकर सामने आया है।

राशिफल 04 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन
टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ी पहल: अब गांव-गांव पहुंच रही है हैंड हेल्ड एक्स-रे जांच सुविधा
जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है जन आंदोलन : मंत्री सिलावट
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
समाधान शिविरों से आसान हुई जनसेवाओं की राह, महिलाओं को घर के नजदीक मिल रहा योजनाओं का लाभ
संघर्ष से सम्मान तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिव्यांग राम प्रसाद के जीवन में भरी नई रोशनी
प्रदेश के हर जिले में बनेंगे फीडर सेंटर, बढ़ेगा खेल नेटवर्क : मंत्री श्री सारंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल
सुशासन तिहार के माध्यम से घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सुरक्षा