कोरबा पावर प्लांट में हड़कंप: ड्यूटी और प्रोटोकॉल छोड़ नशे में डूबे अफसरों पर गिरेगी गाज।
कोरबा के सरकारी रेस्ट हाउस में अफसरों की शराब पार्टी, औचक पहुंचे मंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश
कोरबा|छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के कोरबा स्थित वीआईपी रेस्ट हाउस में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां ठहरे विधायक धर्मलाल कौशिक से भेंट करने उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन पहुंचे। मंत्री के साथ आए कार्यकर्ताओं ने जब कमरा नंबर एक का दरवाजा खोला, तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। कमरे के भीतर अधिकारी जाम छलका रहे थे और सिगरेट का धुआं भरा हुआ था।
पकड़े गए रसूखदार अधिकारी शराब पीते पकड़े गए अधिकारियों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार सहित पांच अन्य अधिकारी शामिल हैं। यह अधिकारी सरकारी विश्राम गृह के नियमों को दरकिनार कर नशे की हालत में महफिल जमाए हुए थे।
मंत्री ने जताई नाराजगी शनिवार को डॉ. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भाजपा की संगोष्ठी में शामिल होने आए बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक इसी गेस्ट हाउस में रुके थे। शाम को जब उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी उनसे मिलने पहुंचे, तब स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंत्री को अधिकारियों की इस करतूत की सूचना दी।
मंत्री देवांगन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उत्पादन कंपनी के एमडी एस.के. कटियार को फोन कर संलिप्त अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कंपनी प्रबंधन ने भी इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन दिया है।

होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
हार्दिक और क्रुणाल के बीच सबकुछ सामान्य, आरसीबी स्टार ने सोशल मीडिया कयासों को किया क्लीन बोल्ड।
नेपाल में हंगामा, PM के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
सरेआम मारपीट, जान से मारने की धमकी से दहशत
टी20 क्रिकेट के नए किंग? अभिषेक शर्मा ने बाबर आजम और वॉर्नर को पछाड़कर बनाया यह रिकॉर्ड।
मैदान पर पर्पल कैप की रेस, होटल में विवाद? रबाडा के वायरल क्लिप से मची खलबली।