केकेआर का संकट काल: रहाणे ने युवाओं का किया बचाव, बोले- अनुभव की कमी पड़ रही भारी
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए आईपीएल 2026 का यह सीजन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीता है। छह मैचों में से पांच में हार और एक मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद टीम पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। कप्तान अजिंक्य रहाणे के लिए भी यह दौर आसान नहीं है, क्योंकि लगातार हार के चलते उनकी कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बधाई और रहाणे का मजेदार जवाब
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर ने रहाणे को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी। यह सुनकर सभी हैरान रह गए। रहाणे ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'थैंक यू सो मैच मैम। थैंक यू! आखिरकार किसी ने तो मेरी कड़ी मेहनत की तारीफ की है।' उनका यह हल्का-फुल्का और ईमानदार जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस को काफी पसंद आया।
हर दिन कुछ नया सीखने का मौका: रहाणे
लगातार हार के बावजूद रहाणे का नजरिया सकारात्मक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि टीम हर मैच से कुछ सीखने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, 'हर दिन एक सीखने का अनुभव होता है, मैम। चाहे हम जीतें या हारें, हर दिन हम कुछ नया सीखते हैं। टी20 में छोटे-छोटे मोमेंट्स जीतना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि एक ओवर मैच का रुख बदल सकता है।' रहाणे के मुताबिक टीम की प्राथमिकता अपनी गलतियों से सीखकर अगले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना है।
अनुभवहीन गेंदबाजी बनी बड़ी समस्या
रहाणे ने टीम की हार का एक बड़ा कारण गेंदबाजी आक्रमण के अनुभव की कमी को बताया। उन्होंने खासकर पावरप्ले में विकेट न मिल पाने को चिंता का विषय माना। वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय जैसे गेंदबाजों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अनुभव की कमी साफ दिखती है। गुजरात के बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन के खिलाफ यह कमजोरी और ज्यादा उजागर हुई।
कैमरन ग्रीन की फिटनेस भी बनी चुनौती
टीम को एक और झटका तब लगा जब महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन मैच के दौरान क्रैम्प्स से जूझते नजर आए। रहाणे ने स्वीकार किया कि इससे टीम के विकल्प सीमित हो गए थे, खासकर पावरप्ले में। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआती झटकों के बावजूद टीम ने बाद में मुकाबले में वापसी की और लड़ाई जारी रखी।
उम्मीद अभी बाकी है
लगातार हार के बावजूद रहाणे ने प्लेऑफ की उम्मीद नहीं छोड़ी है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के 2014 सीजन का उदाहरण देते हुए कहा कि खराब शुरुआत के बाद भी वापसी संभव है। 2014 में मुंबई ने शुरुआती पांच मैच गंवाए थे। इसके बाद टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी। रहाणे ने कहा, 'हम सकारात्मक रहना चाहते हैं। अभी भी उम्मीद है और हमें वर्तमान पर ध्यान देना है, भविष्य की ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए।'

वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया अगला स्टार
30-35 खिलाड़ियों का पूल तैयार, क्या एक साथ दो टी20 टीम खेलेगा भारत?
कांग्रेस का आरोप: चुनावी कार्यक्रमों के चक्कर में पीएम मोदी कर रहे हैं कामकाज की अनदेखी
हाई कोर्ट बनाम लोअर कोर्ट: 21 साल पुराने हत्याकांड में अमित जोगी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का रुख अहम।
उद्घाटन से 24 घंटे पहले राजस्थान की रिफाइनरी में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बड़ी कार्रवाई: फाइल दबाने और लापरवाही के आरोप में दो अधिकारी हटाए गए।
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा