महिला सशक्तिकरण पर छत्तीसगढ़ में रार: भाजपा ने कांग्रेस की मंशा पर उठाए सवाल
रायपुर: महिला सशक्तिकरण से जुड़े विधेयक के पारित न होने पर छत्तीसगढ़ भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कांग्रेस की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की "महिला विरोधी मानसिकता" एक बार फिर उजागर हो गई है।
किरण सिंह देव ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाले 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने संकीर्ण राजनीति के चलते देश की 70 करोड़ महिलाओं के सपनों को आघात पहुंचाया है। देव ने चेतावनी दी कि कांग्रेस जिसे अपनी "विजय" बताकर जश्न मना रही है, वह वास्तव में नारी शक्ति का अपमान है और समय आने पर देश की महिलाएं इस "विश्वासघात" का करारा जवाब देंगी।

वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया अगला स्टार
30-35 खिलाड़ियों का पूल तैयार, क्या एक साथ दो टी20 टीम खेलेगा भारत?
कांग्रेस का आरोप: चुनावी कार्यक्रमों के चक्कर में पीएम मोदी कर रहे हैं कामकाज की अनदेखी
हाई कोर्ट बनाम लोअर कोर्ट: 21 साल पुराने हत्याकांड में अमित जोगी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का रुख अहम।
उद्घाटन से 24 घंटे पहले राजस्थान की रिफाइनरी में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बड़ी कार्रवाई: फाइल दबाने और लापरवाही के आरोप में दो अधिकारी हटाए गए।
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा