कैलाश विजयवर्गीय का आरोप: ‘पश्चिम बंगाल में कदम रखते ही गिरफ्तारी’, 38 मामलों को बताया फर्जी
MP News: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल में 38 फर्जी केस दर्ज हैं. वहां जाने पर मुझे गिरफ्तार किया जा सकता है. उनका ये बयान सोशल मीडिया पर सुर्खियां बना हुआ है.
कैबिनेट मंत्री ने क्या कहा?
कैबिनेट मंत्री शनिवार (11 अप्रैल 2026) को रतलाम दौरे पर थे. यहां उन्होंने रतलाम विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष अशोक पोरवाल के निवास पर मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी. वहां 6 साल रहा हूं. बंगाल ममता जी जो वहां कर रही हैं, उनके साथ गुंडे, बदमाश और स्मगलर हैं.
उन्होंने आगे कहा कि मैं बंगाल नहीं जा रहा हूं. इसके बहुत सारे कारण हैं. मुझ पर 38 फर्जी केस लगाए हुए हैं. वहां पर अगर मैं जाऊंगा तो वो गिरफ्तार कर लेंगे. मुझे पार्टी ने कहा कि वहां मत जाना नया लफड़ा खड़ा हो जाएगा.
‘बजरंगबली की कृपा है’
कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि 6 साल वहां रहा हूं और आज यह आप के सामने जिंदा बैठा हूं तो ये बजंगबली की कृपा है. नहीं तो मेरे फोटो पर भी माला लग गई होती.
इसके साथ ही उन्होंने इंदौर नगर निगम में महिला कांग्रेस पार्षद द्वारा वंदे मातरम नहीं गाने पर बोले के जिस देश में हम रहते हैं. वहां की धरती हमारी मां हैं. जो अपनी भारत माता की वंदना नहीं करते हैं, उनके राष्ट्रीय प्रेम की प्रति प्रश्न चिन्ह है.

“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट