कम खर्च में खाना पकाने का नया तरीका सामने आया
जबलपुर|मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध से हिंदुस्तान में एलपीजी गैस की किल्लत शुरू हो गई है. यह किल्लत कब तक रहेगी यह कह पाना फिलहाल मुश्किल है. आने वाले समय में भी यह समस्या खड़ी हो सकती है. ऐसे में विकल्प खोजना अब बेहद जरूरी हो गया और इसलिए जबलपुर के एक मैकेनिक ने एक ऐसा विकल्प खोज लिया है, जिससे खाना पकाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की जरूरत नहीं है|
एक लीटर यूज्ड ऑयल एक घंटे तक चलता है
कहते हैं आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है. इस कहावत को जबलपुर के आसिफ ने सिद्ध कर दिया. यूज्ड ऑयल यानी कि गाड़ियों के इंजन से निकलने वाले तेल के जरिए आसिफ ने भट्टी बना ली है, जो महज 1 लीटर यूज्ड तेल से करीब एक घंटा तक चल सकती है. जब देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी होने लगी, तो शादी समारोह और होटल में लोगों को परेशानियों हुई. इसके बाद आसिफ ने ये आइडिया निकाला. आसिफ महज 10वीं पास है और सालों से मैकेनिक का काम कर रहा है|
‘आसिफ की भट्टी’ की बढ़ रही है डिमांड
आसिफ का मूल काम जनरेटर सुधारना है. लिहाजा आसिफ ने यूज्ड तेल के जरिए एक भट्टी बना ली. आज आसिफ की भट्टी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. आसिफ का कहना है कि यूज्ड ऑयल केवल 25 से 30 रुपये लीटर में आसानी से मिल जाता है. एक लीटर में आधा से 1 घंटे तक भट्टी को चलाया जा सकता है. ऐसे में रसोई गैस सिलेंडर का यह सबसे बेहतर विकल्प बन चुका है|
कमर्शियल इस्तेमाल के लिए सबसे उपयोगी
आसिफ की भट्टी को देखकर लोग भी चकित हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर का ये बेहद सस्ता और आसान विकल्प हैं. खासकर कमर्शियल रूप में इस्तेमाल करने के लिए यह भट्टी सबसे बेहतर उपयोगी साबित हो रही है|

वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया अगला स्टार
30-35 खिलाड़ियों का पूल तैयार, क्या एक साथ दो टी20 टीम खेलेगा भारत?
कांग्रेस का आरोप: चुनावी कार्यक्रमों के चक्कर में पीएम मोदी कर रहे हैं कामकाज की अनदेखी
हाई कोर्ट बनाम लोअर कोर्ट: 21 साल पुराने हत्याकांड में अमित जोगी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का रुख अहम।
उद्घाटन से 24 घंटे पहले राजस्थान की रिफाइनरी में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बड़ी कार्रवाई: फाइल दबाने और लापरवाही के आरोप में दो अधिकारी हटाए गए।
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा