क्लाइमैक्स सीन में दिखे अनसुलझे सवाल, सीक्वल की ओर इशारा
काफी इंतजार के बाद फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज होने से कई दिनों पहले से ही फैंस अपने-अपने हिसाब से अंदाजा लगा रहे थे कि इसमें क्या दिखाया जाएगा। कई फैंस ने इस बात को लेकर भी आशंका जताई कि इसका तीसरा पार्ट आएगा। फिल्म रिलीज होने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है। आइए कहानी के क्लाइमैक्स पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि क्या इस फिल्म का तीसरा पार्ट आएगा?
Dhurandhar 2 Review: क्या पहले पार्ट जितनी ही यादगार है ‘धुरंधर 2’ या रह गई कोई कमी? पढ़ें मूवी रिव्यू
फिल्म के क्लाइमैक्स में क्या है?
'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स में दिखाया गया है रणवीर सिंह (हमजा) का सामना मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) से होता है। आतंकी कैंप तबाह करने के बाद, हमजा को पाकिस्तानी सेना गिरफ्तार कर लेती है। उन्हें पता चल जाता है कि वह एक भारतीय जासूस है। हालांकि, अजय सान्याल (आर माधवन) पाकिस्तानी सेना के एक सीनियर अफसर से एक डील करके हमजा को छुड़वा लेते हैं। अजय सान्याल ने पाकिस्तानी अधिकारी से कौन सी डील करके हमजा को छुड़वाया, इसे जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
'धुरंधर' के तीसरे पार्ट के लग रहे कयास
चूंकि हमजा पाकिस्तान से छूट गए हैं और भारत आ गए हैं, इससे दर्शकों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या वह एक जासूस के तौर पर अपना मिशन जारी रखेंगे? ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी बन सकता है।
पेड प्रीव्यू में कमाई
18 मार्च को फिल्म 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू कई जगहों पर कैंसिल हो गए। इसके बावजूद पेड प्रीव्यू से फिल्म ने लगभग 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कह सकते हैं कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपने खाते में 50 करोड़ रुपये जमा कर लिए थे। रिलीज के बाद फिल्म ने अब तक 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म के बारे में
'धुरंधर 2' में संजय दत्त, सारा अर्जुन और दानिश पांडोर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके निर्देशक आदित्य धर हैं। इसे समीक्षकों से काफी तारीफ मिल चुकी है।

धार्मिक कट्टरता और छेड़छाड़ का आरोप: नागपुर के 'यूनिवर्सल सोसाइटी' एनजीओ में हड़कंप
वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया अगला स्टार
सिंहस्थ 2028 की तैयारी: इंदौर-रतलाम मार्ग पर चंबल नदी पर बनेगा आधुनिक पुल
30-35 खिलाड़ियों का पूल तैयार, क्या एक साथ दो टी20 टीम खेलेगा भारत?
कांग्रेस का आरोप: चुनावी कार्यक्रमों के चक्कर में पीएम मोदी कर रहे हैं कामकाज की अनदेखी
हाई कोर्ट बनाम लोअर कोर्ट: 21 साल पुराने हत्याकांड में अमित जोगी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का रुख अहम।
उद्घाटन से 24 घंटे पहले राजस्थान की रिफाइनरी में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बड़ी कार्रवाई: फाइल दबाने और लापरवाही के आरोप में दो अधिकारी हटाए गए।