बड़ी सौगात! इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन का ब्रिज चालू
इंदौर–दाहोद| नई रेल लाइन परियोजना का काम भले ही अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन निर्माण के कुछ हिस्सों को आम लोगों के लिए खोलना शुरू कर दिया गया है। धार के पास इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे को पार करने वाली जगह पर रेलवे ने ट्रैक के ऊपर रोड ओवर ब्रिज बनाया है, जिसे अब यातायात के लिए खोल दिया गया है। फिलहाल ब्रिज के एक हिस्से पर ही आवाजाही शुरू हुई है, जबकि दूसरा हिस्सा अगले महीने तक चालू होने की संभावना है।इससे पहले 28 फरवरी को सागौर-गुणावद के बीच बने ओवर ब्रिज को भी सड़क यातायात के लिए शुरू किया जा चुका है। इन दोनों ब्रिजों के शुरू होने से इलाके में रेलवे ट्रैक लिंकिंग का काम काफी आसान हो गया है।पश्चिमी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिक यह रोड ओवर ब्रिज चार लेन का है। अभी दो लेन को प्राथमिकता के आधार पर चालू किया गया है, जबकि बाकी दो लेन का निर्माण तेजी से चल रहा है और इसके अप्रैल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। सभी चारों लेन तैयार होने के बाद ब्रिज का औपचारिक लोकार्पण किया जाएगा।ब्रिज को खोलने से पहले इसका लोड टेस्ट किया गया था, जो सफल रहा। इसके बाद ही इसे आम जनता के लिए शुरू किया गया। इससे लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।ब्रिज शुरू होने से अब वाहनों की आवाजाही रेलवे ट्रैक के ऊपर से हो रही है, जिससे नीचे ट्रैक पर लिंकिंग, मरम्मत और अन्य तकनीकी काम बिना किसी रुकावट के किए जा सकेंगे। इंदौर–दाहोद रेल लाइन पूरी होने के बाद मध्य प्रदेश और गुजरात के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा, साथ ही यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों को भी फायदा मिलेगा।

राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली