प्रियंका चोपड़ा ने बताई ‘वाराणसी’ की शूटिंग की कहानी, केन्या में मिला अलग अनुभव
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही इंडियन सिनेमा में फिल्म 'वाराणसी' से वापसी कर रही हैं। यह बड़े पैमाने पर बन रही है। अभी इस फिल्म पर काम चल रहा है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि केन्या में फिल्म की शूटिंग का अनुभव कैसा रहा है।
केन्या में कैसी रही शूटिंग?
प्रियंका चोपड़ा ने जो रोजन एक्सपीरियंस पॉडकास्ट में बताया कि केन्या में शूटिंग बहुत अच्छी रही। उन्होंने कहा 'मैं वाराणसी के लिए अफ्रीका के केन्या में शूटिंग कर रही थी। हम जंगली जानवरों के साथ शूटिंग कर रहे थे। उसी दौरान मैं और मेरे को-एक्टर महेश बाबू इन जंगली जानवरों के बीच में थे जो माइग्रेट करते समय हमारे चारों ओर थे। मुझे यह दृश्य बहुत अच्छा लग रहा था। जब आप जंगल में इन जानवरों को देखते हैं तो आपको अच्छा लगता है।'
घबराए थे महेश बाबू
इससे पहले, महेश बाबू ने भी डिस्कसिंग फिल्म के साथ बातचीत में इसी शूटिंग के बारे में बात की थी। एक्टर ने माना कि पहले तो चीजें डरावनी लगीं। जंगली जानवरों से घिरे होने की वजह से शूटिंग का पहला दिन काफी टेंशन भरा था।
Priyanka Chopra: ऑस्कर सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा करेंगी ये बड़ा काम, फैंस के लिए होगा गर्व का पल
कब रिलीज होगी फिल्म?
'वाराणसी' का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू हैं। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार भारतीय फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं।

चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने