पाक आतंकवादी ने कोर्ट में किया खुलासा कहा- ट्रंप को मारने ईरान मुझे हायर किया था
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई नेताओं को मौत के घाट उतारे के लिए निकला एक पाकिस्तानी आतंकी पकड़ा गया है। इसने कोर्ट में खुलासा किया कि ईरान के जासूसों ने मुझे ट्रंप की हत्या करने के लिए कहा था। आरोपी आतंकवादी का नाम आसिफ मर्चेंट है। उसकी उम्र 47 साल है। उसने अदालत में बताया कि उसके परिवार को धमकी दी गई थी और उन्हें बचाने के लिए उसे इस साजिश में शामिल होना पड़ा। उसके पास कोई विकल्प नहीं था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी आसिफ मर्चेंट ने ब्रुकलिन की संघीय अदालत में जज के सामने कहा, ‘मेरे पास कोई और विकल्प नहीं था। मेरे परिवार को धमकी दी गई थी।’
उसने कहा, ‘उसने मुझे साफ-साफ नहीं बताया कि कौन है, लेकिन उसने तीन नाम लिए: डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडेन और निक्की हेली।’ उस समय डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के प्रमुख उम्मीदवार थे। निक्की हेली साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर हैं। वह एक महीने पहले ही चुनावी दौड़ से बाहर हो गई थीं। उस पर दो अंडरकवर एफबीआई एजेंट्स, जो हिटमैन के रूप में काम कर रहे थे, को हमले के लिए 5,000 डॉलर देने का आरोप है। आरोपी मर्चेंट पहले एक बैंकर था और बाद में उसकी केला व्यापार की कंपनी फेल हो गई थी। उसने अदालत में बताया कि अप्रैल 2024 में उसके ईरानी जासूस हैंडलर ने उसे अमेरिका जाने और शायद किसी की हत्या करने का आदेश दिया था।आसिफ मर्चेंट को अगस्त 2024 में गिरफ्तार किया गया था और जिसने आतंकवाद और हत्या के लिए सुपारी देने के आरोपों से इनकार किया था। उसने दावा किया कि उसके जासूस हैंडलर ने उसे हत्या के साथ-साथ अज्ञात दस्तावेज चुराने का भी आदेश दिया था। उसके हैंडलर का नाम मेहरदाद यूसुफ बताया गया है, जो कथित तौर पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का सदस्य था। आरोपी मर्चेंट ने कहा कि उसने साजिश में इसलिए साथ दिया क्योंकि यूसुफ ने उसके ईरान में रह रहे रिश्तेदारों पर दबाव बनाया था। उसने आगे दावा किया कि यूसुफ बिना बताए उसके ईरान स्थित घर के बाहर आया और मुलाकात के दौरान हथियार भी दिखाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्चेंट ने जज से कहा, ‘मेरे परिवार को खतरा था और मुझे यह करना पड़ा।’ एफबीआई की गुप्त सुरक्षा कैमरों ने जून 2024 में क्वींस के एक सस्ते होटल में आरोपी मर्चेंट को एक बैठक के दौरान एक रिपब्लिकन नेता की हत्या की योजना बनाते हुए रिकॉर्ड किया था।

लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
असम में पीएम मोदी का निशाना, शाही परिवार के उम्मीदवारों पर कड़ा तंज
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
भाषा विवाद फिर गरमा गया, स्टालिन का स्पष्ट बयान- मैं इसे कभी मंजूरी नहीं दूँगा