‘महाभारत’ पर होगी विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म! शुरू कर चुके हैं काम; आमिर और राजामौली भी जता चुके हैं इच्छा
महाकाव्य महाभारत एक ऐसा विषय है, जिस पर कई फिल्ममेकर फिल्म बनाना चाहते हैं। इनमें एसएस राजामौली और आमिर खान जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। लेकिन अब इस लिस्ट में ‘मकबूल’, ‘ओमकारा’ और ‘ओ रोमियो’ जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक विशाल भारद्वाज का नाम भी शामि हो गया है। शेक्सपियर के नाटकों पर अधिकांश फिल्में बनाने वाले विशाल भारद्वाज अब भारत के सबसे बड़े महाकाव्य पर एक भव्य फिल्म बनाना चाहते हैं। विशाल इसे अपनी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक मानते हैं।
महाभारत पर विशाल भारद्वाज शुरू कर चुके हैं काम
पीटीआई के साथ बातचीत में विशाल भारद्वाज ने महाभारत को बनाने को लेकर कहा कि मुझे महाभारत को, पूरे महाभारत को समकालीन समय के अनुरूप ढालने का मन करता है। लेकिन यह बहुत बड़ा काम है और मैंने इस पर कुछ काम पहले ही कर लिया है। मुझे नहीं पता कि यह मेरी अगली परियोजना होगी या नहीं। अभी तो ‘ओ रोमियो’ का जश्न मनाने का समय है।
आमिर और एसएस राजामौली भी जता चुके हैं इच्छा
विशाल भारद्वाज अकेले नहीं हैं, जिन्होंने महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने में रुचि दिखाई है। एसएस राजामौली जैसे फिल्म निर्माताओं ने भी महाभारत को रूपांतरित करने की इच्छा व्यक्त की है। जबकि आमिर खान के लिए यह परियोजना लंबे समय से एक सपना रही है। पिछले दिनों न्यूज18 के साथ एक बातचीत में आमिर ने इसे अपना एक सपना बताते हुए कहा था कि यह मेरा सपना है, देखते हैं कि यह कभी साकार होता है या नहीं। मुझे सचमुच यह अवसर मिलना अच्छा लगेगा, लेकिन यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। भारतीय इतने गहरे रूप से जुड़े हुए हैं, यह हमारे खून में है। मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसा भारतीय होगा, जिसने भगवत गीता न पढ़ी हो या कम से कम अपनी दादी से न सुनी हो। ऐसी फिल्म बनाना, जो सभी भारतीयों के लिए इतनी महत्वपूर्ण है, एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं अक्सर कहता हू, ‘आप महाभारत को निराश कर सकते हैं, लेकिन महाभारत आपको कभी निराश नहीं करेगी।’ मैं यह चाहता हूं कि अगर मैं कभी यह फिल्म बनाऊं, तो इसे इस तरह बनाऊं कि सभी भारतीयों को वास्तव में गर्व महसूस हो। एक अन्य इंटरव्यू में आमिर ने इसे अलग-अलग निर्देशकों के साथ मिलकर बनाने की भी बात कही थी।

‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
प्रचार बंद, अब सियासत का फैसला बड़े गठबंधन और नेताओं पर निर्भर
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज