क्या हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को बर्थडे पर दिए 25 सरप्राइज? धूमधाम से किया सेलिब्रेट; वीडियो वायरल
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने बीते दिन यानी गुरुवार को अपना 25वां जन्मदिन मनाया। हार्दिक ने माहिका के स्पेशल दिन को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर खास मैसेज लिखकर प्यार का इजहार किया। फिर धूमधाम से बर्थडे मनाया। इतना ही नहीं, उन्होंने माहिका को 25वें जन्मदिन पर 25 सरप्राइज दिए।
हार्ट शेप बैलून और फ्लॉवर से की सजावट
माहिका शर्मा ने 19 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें हार्दिक को माहिका के साथ केक काटते देखा जा सकता है। रेड थीम पर बेहद खूबसूरत सजावट की गई। हार्ट शेप बैलून और फूलों से बैकग्राउंड को सजाया गया। वीडियो में माहिका माहिका और ऑरेंज आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं, हार्दिक बेबी पिंक कलर की शर्ट में दिखे।
माहिका ने सरप्राइज के लिए कहा- शुक्रिया
हार्दिक ने जिस खास अंदाज में माहिका का बर्थडे सेलिब्रेट किया है, वे भी हैरान रह गई हैं। दरअसल, माहिका 25 साल की हुई हैं। ऐसे में हार्दिक ने उन्हें 25 सरप्राइज दिए हैं। माहिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हार्दिक की एक फोटो के साथ इस बात का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है, 'जन्मदिन बहुत ही शानदार रहा। 25 सरप्राइज में से हर एक को बहुत ही एंजॉय किया। शुक्रिया'।
हार्दिक ने सरेआम किया प्यार का इजहार
इससे पहले हार्दिक पंड्या ने माहिका शर्मा के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन विश किया था। हार्दिक ने कैप्शन में लिखा, जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्रिंसेस। 25 साल पहले इस दुनिया में आने के लिए धन्यवाद। तुम सबसे अद्भुत इंसान हो जिसे मैं जानता हूं। आई लव यू'! इससे पहले वैलेंटाइन डे पर हार्दिक ने गर्लफ्रेंड के नाम का खास टैटू भी बनवाया था। उन्होंने अपनी गर्दन पर लेपर्ड टैटू के साथ ‘M' लेटर बनवाया है। बता दें कि माहिका शर्मा एक मॉडल और अभिनेत्री हैं, जो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फैशन और फिटनेस कंटेंट भी बनाती हैं।

राशिफल 10 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
SC का संदेश: धार्मिक स्थलों में प्रतिबंध धर्म को विभाजित करता है
एलपीजी आपूर्ति पर कोई संकट नहीं, 100% भरोसा, सरकार ने दी जानकारी
मुस्लिम विवाह कानून पर हाई कोर्ट की स्पष्टता, फैसला चर्चा में
MP में अनोखी पहल: गाली देने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना
सैन्य सहयोग से पीछे हटने की खबरों पर चीन की सफाई
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार