बीजेपी की कार्यकारिणी विवाद के बाद रणनीति में बदलाव, अब महाशिवरात्रि पर फैसला
भोपाल। लंबे इंतज़ार के बाद घोषित हुई बीजेपी जिला कार्यकारिणी अब विवादों में है. पहली बार है जब कार्यकारिणी को लेकर असंतोष साफ़ दिखा. भोपाल जिला कार्यकारिणी को लेकर पार्टी में अंदरूनी तौर पर विरोध और नाराजगी सामने आई. विरोध के बाद भोपाल की शहर कार्यकारिणी होल्ड कर दी गई और अब महाशिवरात्रि पर शुभ मुहूर्त में सूची घोषित होने की बात की जा रही है।
कुछ नामों पर सामने आई थी नाराजगी
बीजेपी की जिला कार्यकारिणी में सचिन दास बब्बा को जिला महामंत्री बनाया गया था. सचिन दास बब्बा के नाम नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई थी. पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ और भाजपा प्रत्याशी के ख़िलाफ़ निर्दलीय चुनाव लड़ने से नेताओं ने नाम पर विरोध दर्ज किया. सूची में पार्षदों को तबज्जों मिलने पर कलह सामने आया. अब एक बार नए सिरे से चर्चा कर सामंजस्य के साथ सूची जारी की जाएगी।
जिला, प्रदेश अध्यक्ष ने सूची पोस्ट कर की डिलीट
भोपाल की जिला कार्यकारिणी घोषित होने पर लिस्ट भोपाल जिला अध्यक्ष रवीन्द्र यति ने पोस्ट की. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी सूची को ऑफिशियल पेज पोस्ट किया. सूची जारी होने के साथ ही बधाईयों का सिलसिला भी शुरू ही हो गया. नेताओं के आपत्ति जताने के कुछ देर के भीतर ही सूची बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और भोपाल के शहर अध्यक्ष रविन्द्र यती और बीजेपी के ऑफिशियल पेज से पोस्ट डिलीट कर दी गई।
शुभ मुहूर्त ना होने की दी सफ़ाई
भोपाल जिला उपाध्यक्ष रवीन्द्र यति से विस्तार न्यूज़ ने सवाल पूछा तो जिलाध्यक्ष रविन्द्र यती ने सफाई देते नज़र आए. सूची पर किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है. शुभ मुहूर्त यानी महाशिवरात्रि पर सूची जारी की जाएगी. शुभ मुहूर्त न होने के चलते अभी फ़िलहाल सूची को होल्ड कर दिया है।

पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के