मुंबई की सत्ता में बदलाव: BJP की मेयर, शिवसेना (शिंदे) का डिप्टी मेयर
मुंबई। मुंबई का महापौर कौन होगा, इसकी स्थिति साफ हो गई है. पहली बार मुंबई में BJP का मेयर होगा. मुंबई भाजपा अध्यक्ष ने घोषणा करते हुए जानकारी दी है, कि रितु तावड़े महापौर बनेंगी और शिवसेना गुट के संजय शंकर उपमहापौर होंगे. मुंबई के मेयर के लिए पहली बार महिला के आरक्षित है. काफी दिनों से कई महिलाओं के नाम की चर्चा हो रही थी. कई नाम को लेकर अटकलें लगा रहे थे, लेकिन उन अचकलों पर विराम लग गया. यानी महापौर का नाम फाइनल हो गया. रितु तावड़े को भाजपा की ओर से महापौर बनाया जाएगा।
कौन हैं रितु तावड़े
रितु तावड़े भाजपा की वरिष्ठ नेत्री हैं. उन्होंने वार्ड नंबर 132 से जीत दर्ज की है. रितु तीन बार पार्षद रह चुकी हैं. पहली वार वार्ड नंबर 127 से दूसरी बार वार्ड नंबर 121 और अब 132 नंबर वार्ड से जीत दर्ज की है. रितु इसके अलावा मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एजुकेशन कमिटी की चेयरमैन भी रह चुकी हैं. रितु इससे पहले कांग्रेस में थीं. 2012 में कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुई थी. भाजपा ने रितु के पार्टी और संगठन के लंबे अनुभव को देखते हुए भरोसा जताया है. जहां भाजपा के खाते में महापौर का पद दिया गया है, तो वहीं शिवसेना के खाते में डिप्टी मेयर का पद दिया गया है. शिवसेना ने संजय शंकर घाड़ी को डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है।
89 सीटों पर मिली थी जीत
BMC चुनाव में इस बार भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है. मुंबई नगरपालिका चुनाव में कुल 227 सीटों में 89 सीटें अकेले भाजपा को मिली हैं, भाजपा इस जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गई. वहीं दूसरे नंबर पर शिवसेना (यूबीटी) को 65 सीटें मिलीं. कांग्रेस को 24 और शिवसेना (शिंदे) को 29 सीटें ही मिल पाईं. भाजपा ने शिवसेना (शिंदे) के साथ मिलकर महापौर बनाया है।
मेयर-डिप्टी मेयर पर महायुति की जीत निश्चित
भाजपा मेयर प्रत्याशी रितु तावड़े घाटकोपर से तीन बार की पार्षद और शिक्षा समिति की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी है। जबकि शिवसेना ने मुंबई के वार्ड नंबर 5, मागाथाने के पार्षद संजय शंकर घाड़ी को उप महापौर पद के लिए नामित किया है। बहुमत को देखते हुए महायुति पार्टी के महापौर और उप महापौर पदों के उम्मीदवारों की जीत निश्चित मानी जा रही है।
अगले सवा साल के लिए उप महापौर होंगे घाड़ी
डिप्टी मेयर के पद के लिए शिवसेना ने यह साफ किया है कि घाड़ी उप महापौर पद पर डेढ़ साल तक बने रहेंगे। शिवसेना सचिव संजय मोरे ने एक बयान में कहा है कि घाड़ी 15 महीने तक उप महापौर के रूप में कार्य करेंगे। दरअसल, घाड़ी शिवसेना (यूबीटी) के उन वरिष्ठ पूर्व पार्षदों में से एक थे, जिन्होंने पाला बदलकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे। मुंबई में उप महापौर के कार्यकाल को विभाजित करके शिवसेना अपने चार पार्षदों को अवसर देना चाहती है।
11 फरवरी को मेयर के चुनाव होंगे
दरअसल, मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आज, सात फरवरी को समाप्त हो रही है। उसके बाद 11 फरवरी को मेयर चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा-शिवसेना गठबंधन मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए आवेदन दाखिल करेगा। इस दौरान सभी पार्षद मौजूग रहेंगे और अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबि शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए उम्मीदवार उतार सकती है।

Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता