एमपी में 18 महीने में बनेगा ‘4-लेन ब्रिज’, कनेक्ट होंगे 2 नेशनल हाईवे
MP News: मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में लोगों को सौगात मिली है। यहां पर 18.43 करोड़ रुपए की लागत से माचना नदी पर 4-लेन ब्रिज बनेगा। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय मामले दुर्गादास उईके और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बैतूल हेमन्त खंडेलवाल द्वारा 18.43 करोड़ रुपए लागत के बैतूल-खेड़ी मार्ग में माचना नदी पर पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया गया।
केंद्रीय मंत्री जनजातीय मामले दुर्गादास उईके ने कहा बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के सतत् प्रयासों से बैतूलवासियों को बैतूल से खेड़ी मार्ग में माचना नदी पर पुल की बहुप्रतिक्षित सौगात की आधारशिला रखी गई। पूर्व सांसद स्व. विजय खंडेलवाल द्वारा प्रारंभ किए गए विकास कार्यों की पताका आज भी निरंतर लहरा रही है। इस अवसर पर विधायक हेमन्त खंडेलवाल ने कहा कि बैतूलवासियों की 20-25 वर्षों पुरानी मांग आज साकार होने जा रही हैं।
बढ़ाई गई चौड़ाई
उन्होंने बताया कि पहले पुल की प्रस्तावित लागत और चौड़ाई कम थी, किंतु जनभावना और भविष्य की आवश्यकता को देखते हुए राशि 6 करोड़ से बढ़ाकर 18 करोड़ तथा चौड़ाई 30 फीट से बढ़ाकर 60 फीट की गई। इससे यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क, उद्योग, खेल, पर्यटन, चिकित्सा, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार कर बैतूल को महानगर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
18 माह में चार लेन बनेगा पुल
एसडीओ ब्रिज गिरीश हिंगवे ने बताया पुल की तकनीकी लागत 10.80 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है। 100 मीटर लंबा और 18.50 मीटर चौड़ा, यह 4-लेन पुल होगा, जिसे 18 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। पुल बैतूल शहर के साथ-साथ घोड़ाडोंगरी, भैंसदेही और आठनेर की कनेक्टिविटी को सशक्त करेगा तथा भविष्य के फोरलेन मार्गों से जुड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। बैतूल की हरदा-इंदौर हाईवे और भोपाल-नागपुर हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी होगी।

सिंघार-पटवारी की जुगलबंदी को खड़गे का 'थपकी' संदेश, सीनियर नेताओं की मौजूदगी पर सस्पेंस
आयुषी शेखावत की खूबसूरती के चर्चे, युवाओं की नई क्रश बनीं
राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, चुनावी बिगुल फूंका
रसोई गैस पर सरकार की बड़ी मेहरबानी: 10 करोड़ से अधिक परिवारों को मिल रहा ₹587 तक सस्ता सिलेंडर, बजट को मिला सहारा
क़ेशम द्वीप पर ईरान की मिसाइल तैयारी, क्षेत्र में बढ़ी चिंता
सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका: कीमतों में आई गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में ये हैं आज के रेट
तेलंगाना: हैदराबाद का हेलमेट बाजार आग की चपेट में, दमकल जवान सक्रिय
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान, HIV मामलों पर नहीं घबराने की सलाह
द्रविड़, सचिन और गांगुली को मनाने के लिए ललित मोदी ने क्या किया था?
महिंद्रा ग्रुप के निवेश की अमेरिकी राजदूत ने की सराहना: भारत-यूएस दोस्ती को बताया 21वीं सदी का सबसे ताकतवर गठबंधन