भूल गई हूं गोविंदा की पत्नी हूं…इस उम्र में पहचान बना रही हैं सुनीता आहूजा, जया बच्चन का दिया उदाहरण
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। सुनीता पिछले कुछ सालों से मीडिया में बनी हुई हैं। उन्हें कई इंटरव्यूज में पति गोविंदा और उनकी जिंदगी के बारे में बात करते सुना गया है। अब हाल में सुनीता ने बताया कि वो 55 साल की उम्र में अपनी पहचान बना रही हैं। अब लोग उन्हें सुनीता आहूजा के नाम से जानते हैं। सुनीता ने जया बच्चन के संसद में कही गई उस बात का उदाहरण दिया जब किसी ने एक्ट्रेस को जया अमिताभ बच्चन कहकर पुकारा था। इस नाम से जया बच्चन भड़क गई थीं। सुनीता भी खुद का नाम बनाना चाहती हैं।
55 साल की उम्र में बना रही हैं पहचान
हाल में मिस मालिनी के साथ बातचीत में सुनीता ने कहा, 'आज मेरे नसीब ने 55 के साल में नाम, इज्जत, शोहरत कामना थी मुझे, गोविंदा की पत्नी होने के नाते नहीं बल्कि सुनीता आहूजा के नाते पहचाने। गोविंदा की पत्नी तो हूं सबको पता है। व्यक्तिगत रूप से जो मैंने अपना नाम कमाया है ना, जैसे मैं आज भी जाती हूं लोग मुझे सुनीता आहूजा के नाम से जानते हैं। यहां तक की मैं भूल गई हूं कि मैं गोविंदा की पत्नी हूं! पति तो है लेकिन अपनी भी तो पहचान होनी चाहिए ना’ नरगिस दत्त की ‘मदर इंडिया’ थी रीमेक, ओरिजिनल फिल्म में गोविंदा के पिता थे हीरोये भी पढ़ें:इस मशहूर घराने से ताल्लुक रखते हैं गोविंदा, नाना ने उस्तादों को सिखाया संगीतगोविंदा सुनीता तलाक
जया बच्चन का दिया उदाहरण
आगे सुनीता ने कहा, ‘जैसे जया जी ने संसद में एक बार बोला था, जब उनको बुलाया गया था 'जया अमिताभ बच्चन'। लेकिन वह जया भादुड़ी हैं! प्लीज उनको सब पता है! वो एक लीजेंड हैं। अमित जी तो हैं ही उनके पास, लेकिन अपनी भी तो पहचान होनी चाहिए ना भाई’। दरअसल, संसद में एक बार जया बच्चन को उनके पति अमिताभ बच्चन के नाम से जोड़कर पुकारा गया था। इस बात पर एक्ट्रेस भड़क गई थीं। जया ने साफ शब्दों में कहा था कि वो जया अमिताभ बच्चन नहीं, जया भादुड़ी हैं गोविंदा के मामा ने इसलिए कर लिया था सुसाइड, सुनीता की बहन से की थी शादीये भी पढ़ें:कोटा की महारानी थी इस बॉलीवुड विलेन की पत्नी, ये हैं पॉपुलर विलेन की पत्नियां
पहचान बना रही हैं सुनीता
दूसरी तरफ सुनीता आहूजा अपनी पहचान बनाने में लगी हैं। उन्हें कई इंटरव्यूज में देखा गया है। सुनीता ने हाल में पति गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बात की थी। हालांकि, गोविंदा ने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा है कि उनकी पत्नी किसी साजिश का शिकार हुई हैं।

राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड