प्रयागराज माघ मेले में लगी भीषण आग, कल्पवासी भागे, शिविर जलकर हुए राख
प्रयागराज: प्रयागराज (Prayagraj) के माघ मेला क्षेत्र (Magh Mela area) के सेक्टर-5 में भीषण आग लग गई है. ये आग नारायण शुक्ला धाम के शिविर में लगी है. फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है. टेंट समेत अन्य समान जलकर राख हो गया है. बताया जा रहा है कि घटना के समय शिविर में 50 से अधिक लोग मौजूद थे. आनन-फानन में सभी गेट से बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपेरशन में जुटी है. शिविर में 15 टेंट लगे थे, जो जलकर राख हो गए.
नारायण शुक्ला धाम शिविर में लगी आग
मंगलवार को माघ मेला क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब सेक्टर-5 के नारायण शुक्ला धाम शिविर में भीषण आग लग गई. नारायण शुक्ला धाम शिविर में 15 टेंट लगे हुए थे, जिनमें करीब 50 कल्पवासी थे. आग लगी देख सभी आनन-फानन में बाहर निकल आए. वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. शिविर से उठ रहीं आग की लपटें दूर तक नजर आ रही थीं, जिसे देख कल्पवासी सहम गए.
फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ी हादसा होने से टल गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है. कोई भी श्रद्धालु हताहत नहीं हुआ है. सभी सुरक्षित हैं.
शिविर के बाहर लगीं दुकानें भी जलकर राख
फायर ब्रिगेड टीम ने बताया कि नारायण शुक्ला धाम शिविर के सभी टेंटों में ये आग फैल गई थी. समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने से सभी लोग सकुशल बच गए. कल्पवासी शिविर के बाहर लगी दुकानों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया था, जिससे सभी दुकानें जलकर राख हो गईं. वहीं आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड टीम ने शिविर के अंदर जांच-पड़ताल भी की.

पुलिस को देखकर भागते थे पारधी, अब उनके बच्चे बैठ रहे एसपी के साथ
1987 से शुरू हुआ सफर आज भी जारी, पीएम मोदी ने सुनाई राजनीतिक यात्रा की कहानी
पुणे में सिलिंडर फटा, आग भड़की, 1 की जान गई, 2 घायल
खाने की ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी, गैस और अपच से हो सकते हैं परेशान
दिल, दिमाग और किडनी पर असर, हाई कोलेस्ट्रॉल क्यों है खामोश खतरा?
नर्मदा पाइपलाइन फटने से जल संकट, Indore की 50 टंकियों पर असर
टीम इंडिया की सबसे बड़ी दुविधा, पंत और जुरेल में किसे मिलेगा मौका?
उज्जैन में ड्रग्स तस्करी का बड़ा खुलासा, शिप्रा एक्सप्रेस से मिली खेप
सद्बुद्धि हवन के माध्यम से एनएसयूआई ने किया नाम बदलने का विरोध
पीएम मोदी ने सूरत में किया औद्योगिक परिसर का निरीक्षण, हजीरा में L&T यूनिट शामिल