‘लात से मारूंगा’, खुलेआम मंच से UP-बिहार के लोगों को राज ठाकरे की धमकी
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में 15 जनवरी को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) सहित 29 निकाय में चुनाव (Body Elections) होना है। ऐसे में मुंबई (Mumbai) में एक रैली को संबोधित करते हुए रविवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने यूपी-बिहार (UP-Bihar) से आए लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया। इस रैली में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया था।
दरअसल, राज ठाकरे बीएमसी चुनाव को लेकर दादर स्थित शिवतीर्थ मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मराठी एकता की हुंकार भरी साथ ही राज्य की मराठी भाषा, जमीन और पहचान पर गंभीर खतरा भी जताया। इसी के साथ उन्होंने यूपी-बिहार से आने वाले लोगों को महाराष्ट्र पर हिंदी ना थोपने को लेकर भी चेतावनी दी।
मंच से खुलेआम चेतावनी देते हुए राज ठाकरे ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार से आए लोगों को महाराष्ट्र में हिंदी थोपने का प्रयास नहीं करना चाहिए। मुझे किसी भाषा से नफरत नहीं है, लेकिन अगर इसे थोपने की कोशिश करोगे तो मैं आपको लात मारूंगा। जनसभा को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि यूपी-बिहार के लोगों को समझना चाहिए कि हिंदी आपकी (राज्य के लोगों) भाषा नहीं है। यह लोग चारों ओर से महाराष्ट्र में आ रहे हैं और आपका हिस्सा छीन रहे हैं। अगर जमीन और भाषा चली गई, तो आप खत्म हो जाएंगे।
इसी के साथ राज ठाकरे ने इस चुनाव को मराठी मानुष का आखिरी चुनाव करार किया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह मराठी मानुष का आखिरी चुनाव है। अगर उन्होंने अब कोई गलती की, तो मुंबई की लड़ाई हमेशा के लिए हार जाएंगे। उन्होंने लोगों से मराठी अस्मिता और महाराष्ट्र के लिए एकजुट होने की अपील की।

गौरीघाट पर साध्वी हर्षा रिछारिया की कठिन साधना: 11 दिनों के एकांतवास पर बैठीं स्वामी हर्षानंद गिरि, विरोधियों को शांत करने के लिए खोज रहीं शांति
स्मार्ट सिटी ग्वालियर का मास्टर प्लान: मानपुर पहाड़ी पर सौर ऊर्जा से जगमगाएगा शहर, बिजली बिल में सालाना होगी 1 करोड़ से ज्यादा की कटौती
विभागों के आवंटन का ऐलान, वित्त विभाग CM शिवकुमार के पास
सड़क पर बिखरी चीख-पुकार: रायसेन में तेज रफ्तार दो बसें आपस में टकराईं, चार यात्रियों ने गंवाई जान, कई गंभीर रूप से जख्मी
मंत्रालयों के आबंटन पर कर्नाटक में नया सियासी बवंडर: नाराज मंत्रियों की फेहरिस्त लंबी, डीके शिवकुमार की कैबिनेट में असंतोष के सुर
खिड़कियों के कांच टूटे, सहमे रहे मुसाफिर: बड़वानी में बस पर पथराव की सनसनीखेज वारदात, आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल
MLC चुनाव में उद्धव-शिंदे शिवसेना का मतभेद, कार्यकर्ताओं ने बताया विचारधारा एक
अन्नामलाई ने राजनीति में नया मोड़ लिया, नई पार्टी और आंदोलन का एलान
सूर्यकुमार यादव के पक्ष में उतरे पूर्व चयनकर्ता, बदलाव के खिलाफ दी चेतावनी
पहले दिन ही मैच में आया बड़ा मोड़, 16 विकेट गिरे; ब्रूक ने खेली अहम पारी