पहले दिन ही 80% भरा आईपीओ, ग्रे मार्केट दिखा रहा अभी से फायदा, दांव लगाने के दो मौके और
डिफ्रेल टेक्नोलॉजी आईपीओ पर निवेशकों ने पहले दिन खूब पैसा खर्च किया। जिसकी वजह से यह एसएमई आईपीओ पहले दिन ही 0.80 प्रतिशत भर गया। कंपनी के आईपीओ का साइज 13.77 करोड़ रुपये का है। ग्रे मार्केट से भी इस आईपीओ को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। आइए डीटेल्स में जानते हैं आईपीओ के विषय में रिटेल कैटगरी में आईपीओ 1.22 गुना सब्सक्राइब किया गया है। वहीं, क्यूआईबी में 0.00 और एनआईआई में 0.88 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। बता दें, 8 जनवरी को आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 3.84 करोड़ रुपये जुटाए हैं।खुल गया सरकारी कंपनी का IPO, 40% का फायदा दिखा रहा GMP, कीमत भी कम
क्या है प्राइस बैंड?
डिफ्रेल टेक्नोलॉजी आईपीओ का प्राइस बैंड 70 रुपये से 74 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 1600 शेयरों का एक लॉट बनाया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम दो लॉट पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इंवेस्टमेंट अमाउंट 236800 रुपये हो गया है।
क्या है साइज?
कंपनी के आईपीओ का साइज 13.77 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए 19 लाख फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। बता दें, यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर ही आधारित है। कंपनी के प्रमोटर्स की तरफ से आईपीओ में कोई भी शेयरों की बिकवाली नहीं की जा रही है।
सोना 1752 रुपये हुआ महंगा, चांदी की कीमतों में ₹4219 का इजाफा
कितना है जीएमपी?
इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 6 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 8.11 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। अगर यही स्थिति रही तो आईपीओ 80 रुपये पर शेयर बाजार में लिस्ट हो सकता है। बता दें, आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 6 रुपये ही रहा है। बीते तीन दिनों से कंपनी के जीएमपी में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

राशिफल 05 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार
बैगा अंचल की संस्कृति से प्रभावित हुई नेशनल जियोग्राफी ट्रैवलर टीम, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन को बताया अद्भुत
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न
स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढ़ाएं- डेका’
मेडिटेशन को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं - राज्यपाल रमेन डेका
भारत सरकार के मॉडल फायर एक्ट के अनुरूप बनाये नियम : मंत्री विजयवर्गीय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व पर्यावरण दिवस पर करेंगे "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ
नैनो उर्वरकों से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत में अधिक उत्पादन की नई राह